Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपा नेता राशिद अब्बासी का निधन

मुजफ्फरनगर। सपा नेता राशिद अब्बासी के निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर पहुंचे विभिन्न नेताओ तथा पार्टी कार्यकर्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

समाजवादी पार्टी के नेता राशिद अब्बासी पिछले करीब 2 महीने से टायफाईड बुखार से पीडित थे। जिसके चलते राशिद अब्बासी का आज सुबह निधन हो गया।

सपा के जुझारू कार्यकर्ता के रूप मे अपनी पहचान रखने वाले तथा शिवपाल यादव के काफी नजदीक रहे राशिद अब्बासी के निधन की खबर से पार्टी मे शोक छा गया।

पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर के वक्त सपा नेता राशिद अब्बासीका शव सुपुर्दे खाक किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =