Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रशासन द्वारा मंदिरों के कपाट बंद करा कर हिन्दूओ की भावना को ठेस पहुंचाई जा रही है-देवेंद्र चौहान

मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी के मौहल्ला कमल नगर में बीती देर शाम एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे क्रांतिसेना नगर अध्यक्ष- लोकेश सैनी के नेतृत्व में नगर के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

जिसमे जिला महासचिव देवेंद्र चौहान ने कहा की सावन माह के पवित्र महीने में शासन प्रशासन द्वारा मंदिरों के कपाट बंद करा कर जो हिन्दूओ की भावना को ठेस पहुंचाई जा रही है ऐसा होना एक हिन्दूवादी पार्टी की सरकार कहलाने वाली सरकार के कार्यकाल में बड़ा ही दुखद एवं निंदनीय कार्य है।

सभा में नगर महासचिव आशीष मिश्रा ने कहा की शराब के ठेके खुलवाने के नाम पर सरकार पूरा अमला सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था बनाने में लगा देती है ओर मंदिरों एवं शिवालयों के नाम पर अपना पल्ला झाड़ लेती है।

क्रांति सेना की नीतियों से प्रभावित होकर कुछ लोगों ने मोके पर ही पार्टी से जुडने के लिए कहा, जिसपर नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने संजीव अग्रवाल,नीरज कश्यप, विनोद शर्मा ,अजय कुमार,अंकुर गुप्ता, राणा राजवंशी,अर्जुन कश्यप, अमित कुमार ,मुकुल गौतम ,शुभम कुमार, सोनू गुप्ता, अमित कश्यप,मोहित चौहान ,सोनू कुमार ,अक्षय कश्यप, राजेश कुमार, आदि को पटका पहनाकर क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मोके पर दर्जनों क्रांति सेना से जुड़े पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + six =