सख्त हुई यूपी पुलिस का असर अब मुजफ्फरनगर में भी
मुजफ्फरनगर। कानपुर मुठभेड प्रकरण के बाद सख्त हुई यूपी पुलिस का असर अब मुजफ्फरनगर में भी दिखने लगा है। एसएसपी ने सुशील मूंछ, संजीव जीवा अथवा मीनू त्यागी के गिरोह द्वारा रंगदारी आदि मांगने की सूचना सीधे उन्हे देने की अपील की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा आज आम जनमानस के लिए एक अपील जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि यदि सुशील मूछ, संजीव जीवा या मीनू त्यागी गैंग व उनके किसी सहयोगी/साथी/अपराधी द्वारा किसी से भी अवैध वसूली/रंगदारी/महीना इत्यादि कुछ भी मांगा गया है/जाता है तो सीधा एसएसपी मुज़फ्फरनगर को ९४५४४००३१४ पर कॉल/मैसेज/व्हाट्सएप्प से अवगत कराएं।
यदि सुशील मूछ, संजीव जीवा या मीनू त्यागी गैंग व उनके किसी सहयोगी/साथी/अपराधी द्वारा किसी से भी अवैध वसूली/रंगदारी/महीना इत्यादि कुछ भी मांगा गया है/जाता है तो सीधा SSP @muzafarnagarpol @AbhishekYadIPS को 9454400314 पर कॉल/मैसेज/व्हाट्सएप्प से अवगत कराएं। pic.twitter.com/lDQgccjliD
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 8, 2020
एसएसपी की ओर से लिखा गया है कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपकी सम्पूर्ण जानकारी केवल मेरे द्वारा ही सुनी जाएगी व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी।
आपसे कभी भी एफआईआर करवाने के लिए या कोई लिखित कंप्लेंट देने के लिए नही कहा जाएगा। न ही कोई पुलिसकर्मी आपसे कोई पूछताछ करेगा।
