Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फर्जी बैनामें का आरोप लगा की कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अनूसचित जाति के किसान परिवार ने कुछ लोगों पर 4200 वर्गगज भूमि पर फर्जी बैनामे का आरोप लगाते हुए मामले की जांच पडताल कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की।

बालाजी चौक स्थित एक रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान गंाव कूकडा निवासी रामभज, महक सिंह, चकह सिंह व कल्लू राम आदि प्रोवार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने किसान परिवार की भूमि खसरा-52,मौहल्ला तिलकनगर, कूकडा बाहर हदूद, भोपा रोड,मुजफ्फरनगर पर स्थित है। उक्त लोगों का कहना है कि किसान परिवार के पूर्वजों ने अपनी कुछ भूमि को जतिस्टर्ड पॉवर ऑफ अटार्नी के माध्यम से बेच दिया था और शेष रही भूमि को अपने निजी उपयोग के लिए रखा गया था। परन्तु आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किसान की भूमि जिसका क्षेत्रफल 4200 वर्गगज के फर्जी बैनामे कर दिए गए थे।

किसान परिवार के एक सदस्य महक सिंह द्वारा भूमि के फर्जी बैनामे किये जाने की शिकायत की गयी और इस सम्बन्ध मे मुकदमा मंडी थाने मे पंजीकृत कराया गया। पुलिस द्वारा मुकदमे की विवेचना उपरान्त उपरोक्त दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध मा.न्यायालय मे आरोप पत्र प्रषित किया जा चुका है। परन्तु किसान परिवार को अन्य साक्षय प्राप्त होने पर वादी महक सिंह द्वारा उक्त मामले मे उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि फर्जी बैनामे किये जाने के सम्बन्ध में क्षतिपूर्ति हेतु जनहित याचिका उ.प्र.राज्य मानवाधिकार आयोग,लखनउ मे दायर की गयी थी। इसके अतिरिक्ति एडीजी मेरठ जोन को भी अपनी समस्या से अवगत कराया गया है।

आरोप गलाया कि उक्त लोगों ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर ग्राम मुस्तफाबाद की भी भूमि के फर्जी बैनामे के आरोप हैं। पीडित पक्ष ने इस पूरे मामले की जंाच पडताल कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 9 =