भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त फिलिप बार्टन ने संभाला कार्यभार
भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त फिलिप बार्टन ने कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना कूटनीतिक पहचान पत्र सौंपकर इस जिम्मेदारी की शुरुआत की।
इस दौरान बार्टन ने कहा, इस अद्भुत देश में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करना मेरे राजनयिक जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार है।
Sir Philip Barton today presented his credentials to President Ram Nath Kovind, in a virtual ceremony, as British High Commissioner to India. Barton said, "It is the greatest honour&privilege of my diplomatic career to represent the UK in this wonderful country." pic.twitter.com/JUQwMJbeOU
— ANI (@ANI) July 8, 2020
उन्होंने कहा, मेरा भारत से खास रिश्ता है। हम अक्सर उन लोगों, विचारों और संस्थानों की बात करते हैं जो भारत और ब्रिटेन के बीच पुल का काम करते हैं। मैं खुद इस पुल का एक हिस्सा हूं।
https://twitter.com/PhilipRBarton/status/1280841271855026177?s=20
मेरी मां का जन्म शिमला में हुआ था। मैं अपनी पत्नी से तब मिला था जब हम दोनों यहां काम करते थे और हमने अपनी बेटी का नाम ‘इंडिया’ रखा है।
बार्टन अब डॉमनिक एशक्विथ की जगह लेंगे जिन्होंने भारत में अप्रैल 2016 से जनवरी 2020 तक उच्चायुक्त की जिम्मेदारी निभाई।
उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के साथ व्यापार तथा आर्थिक साझेदारी और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रिटेन हमारे देशों को सुरक्षित रखने के लिए भारत के साथ मिलकर साझेदार के तौर पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
