Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस को गुमराह करने का प्रयास: पत्नि से पीछा छुडाने के लिए स्वयं के अपहरण की झूठी साजिश

मुजफ्फरनगर। पत्नि से विवाद होने पर एक युवक ने अपने अपहरण की साजिश रच डाली। पुलिस ने मामले की छानबीन कर अपहरण के फर्जी मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी राहुल पुत्र सुरजभान ने पुलिस को सूचना दी कि उसका 30 वर्षीय भाई संदीप जो कि जानसठ रोड स्थित एक पेपर मिल मे काम करता है। ने समय करीब 9 बजे फोन पर बताया कि कुछ लोगो ने उस पर चाकू व लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया है तथा पीछा कर रहे हैं।

और वह एक खेत मे छिप गया है। इस सूचना पर राहुल व उसके परिवारजन जानसठ रोड पर पहुंचे जहां जानसठ रोड से जाने वाली एक चकरोड पर करीब 100 मीटर आगे संदीप की मोटर साईकिल लावारिस अवस्था मे खडी मिली। जिस पर व घटना स्थल पर खून लगा हुआ था।

जहां पहुंचने के बाद संदीप के परिवारजनो ने पुनः संदीप के फोन पर बात की तो संदीप ने बताया कि उसे कुछ बदमाश उसका अपहरण कर कार की डिग्गी मे डाल कर कहीं ले जा रहे हैं।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए नई मन्डी इंस्पैक्टर योगेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा वरिष्ठ अध्किरियो को इस घटना से अवगत कराया।

सूचना पर उच्चाधिकारियो के साथ फोरेंसिक टीम व डॉक स्कवायड भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पेपर मिल से पहले स्वमिंग पुल को जाने वाले कच्चे रास्ते पर लापता संदीप की मोटार साईकिल पडी मिली। जिस पर जगह-जगह खून लगा हुआ था। लापता संदीप के भाई राहुल व उसके परिवार के लोगो से गहनता से बात की गई तो मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा तथा परिवारजन से प्राप्त सूचना के आधार पर लापता संदीप की तलाश हेतू दो टीमे बनाई गई।

जिनके द्वारा संदीप को सकुशल एन.एच.58 पर एक डी.सी.एम ट्रक मे बैठकर जाते हुए सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के पश्चात पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे लातपा संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी उस पर शक करती है। जिस कारण उसका अपनी पत्नि से पिछले कई दिनो से मनमुटाव चल रहा है।

उसने अपनी पत्नि से पीछा छुडाने के लिए स्वयं के अपहरण की झूठी घटना को अंजाम दिया। अपनी बाजू मे से सिंरिंज से खून निकाल कर अपनी मोटर साईकिल व घटना स्थल पर डालकर मोटर साईकिल को वहीं पर और दिया और पैदल-पैदल बाईपास पर आकर एक डी.सी.एम. ट्रक को हाथ देकर उसमे बैठ गया। वह अपने दोस्त के पास हरिद्वार जा रहा था। कि इसी बीच रास्ते मे उसे पुलिस ने पकड लिया।

नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना देकर गुमराह करने वाले आरोपी संदीप के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 1 =