Muzaffarnagar News: भारत जोडो यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहारनपुर से चलकर आज दोपहर के वक्त रामपुर तिराहा पहंुची भारत जोडो यात्रा का मार्ग मे जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर मे अनेक स्थानो पर कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ने अपने नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुददीन सिददकी ने कहा कि भारत जोडो यात्रा का उददेश्य लोगो मे आपसी प्रेम सदभाव और भाईचारे को कायम रखना है।
कांग्रेस नेता नसीमुददीन सिददकी ने कहा कि भाजपा संवैधानिक ढांचे को नुकसान पहंुचाने का प्रयास किया जा रहा है। देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मंहगाई चरम पर है,सरकार के पास बेरोजगारी का कोई समाधान नही है।
निकटवर्ती जनपद सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा पहंुची भारत जोडो यात्रा में पहंुचे वरिष्ठ नेता नसीमुददीन सिददकी का जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, सतीश शर्मा, नसीम मिया पूर्व चेयरमैन पुरकाजी, कमल मित्तल,वरिष्ठ नेता बी.बी.गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमति बिलकीस चौधरी एडवोकेट, शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ आदि के साथ भारत जोडो यात्रा रूडकी रोड, शिव चौक,मिनाक्षी चौक, आर्यसमाज रोड आदि अनेक स्थानो पर स्वागत किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आर्यसमाज रोड स्थित आर्य समाज मन्दिर में वरिष्ठ नेता नसीमुददीन सिददकी का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया जहां राष्ट्रीयगान के बाद मुजफ्फरनगर के लिए भारत जोडो यात्रा का समापन हुआ। जिसके पश्चात वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी जनपद बिजनौर के लिए रवाना हो गये।

