समाचार (Muzaffarnagar News)
हृदयगति रूकने से हुई मौत
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपनी बेटी से मिलने आए पिता की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रों के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव छछरौली मे अपनी बेटी से मिलने के लिए उसकी ससुराल आए गंाव रहमतपुर निवासी करीब 56 वर्षीय सुकेश शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हादसे से परिवारजनो मे कोहराम मच गया। सुकेश की मौत का दुखद समाचार मिलते ही उसके परिवारजन तथा ग्रामीण टैªक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर तुरंत ही गंाव रहमतपुर से छछारौली के लिए रवाना हो गए।
ई रिक्शा चोरी की 48 घंटे में खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ४८ घण्टे के अन्दर ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया जहां ०४ अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से ०२ ई-रिक्शा, ०४ चाकू नाजायाज बरामद किया। जनपद में शातिर अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०४ अभियुक्तगण को नलकूप कालौनी मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गयी ई-रिक्शा सहित ०२ ई-रिक्शा, ०४ नाजायाज चाकू व ०१ रस्सी बरामद किये गये। १५ दिसम्बर को वादी श्री साकिब द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी ई-रिक्शा चोरी करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त रियाज पुत्र आशु उर्फ आस मौहम्मद अलवी निवासी समर गार्डन चार खम्बा रोड थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, अय्याज अलवी उर्फ सलमान पुत्र आशु उर्फ आस मौहम्मद अलवी निवासी उपरोक्त, इमरान पुत्र कल्लू निवासी चारखम्भा रोड थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, वसीम पुत्र मौबीन निवासी तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट, हाल पता- कुण्डा थाना परतापुर, मेरठ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दौराने पूछताछ बताया गया कि हम लोग मौका देखकर ई-रिक्शा चुरा लेते थे तथा राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच कर अवैध लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिनके कब्जे से ०१ ई-रिक्शा नं० यूपी १२ बीटी ५६९४(थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ ई-रिक्शा बिना नम्बर प्लेट व ०१ रस्सी, ०४ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० आनन्द देव मिश्र, उ०नि० अखिल चौधरी, है०का० अशोक खारी, अजय कुमार, का० सचिन तेवतिया, तरुण पाल, मौ० अलीम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
हम सभी को आपसी सामजस्य बनाकर रखना होगा- जयन्त चौधरी
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंडी समिति परिसर में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में जयन्त चौधरी ने कहा कि वे खतौली की बहादुर जनता को सलाम करते है। उन्होने कहा कि आपने वो करके दिखाया जो बहुत से लोगों को असम्भव लग रहा था। आपने ये साबित किया कि ये देश चौधरी साहब का है, अम्बेडकर जी का है तथा सभी वर्गो का है। जब आप तय कर दोेगे तो आपके फैसले के आगे कोई ताकत टिक नही सकती। रालोद प्रमुख ने कहा कि उन्हे पता चला है कि कार्यक्रम को टालने का प्रयास किया गया लेकिन आप सब के प्रयास से ऐसा नही हो सका। रालोद अध्यक्ष ने जनता से कहा कि यह जीत आपकी है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। उन्होने कहा कि तीन गंावो मे तो वे खुद घर घर पर्ची बंाटने गए और उन्होने देखा कि आज भी लोगों के दिल मे उनके लिए वही प्यार व सम्मान है। यह कारवंा अब रूकेगा नही बल्कि यथावत चलेगा। उन्होने कहा कि वे गंावो मे जायेंगे तथा आप सभी से आर्शीवाद लेंगे। उन्होंने कहा कि 2023 में समरसता अभियान चलाया जायेगा जिसके तहत 1500 गांवों में वे खुद जायेगे प्रत्येक दिन 10 से 15 गांवों के बीच की यात्रा पूरी होगी। जयंत चौधरी ने कहा कि यह विचारणीय विषय है कि हम लोग क्यों लड रहे है। क्यों अपना रास्ता बदल रहे हैं। यह वक्त का तकाजा है। किसान मजदूर परेशान है। एक जुटता के साथ ही समस्याओ का समाधान संभव है। उन्होने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान है। अभी तक सरकार गन्ने का भाव तय नही कर सकी। अब किसान समझ चुका है। पांच साल मे 35 रूपये बढाने वाली सरकार की मंशा क्या है यह आप खुद ही समझ लो। आवारा गौवंश पर बोलते हुए जयन्त चौधरी ने कहा कि किसान की फसल का नुकसान हो रहा है। चीन पर हमले के विषय मे जयंत चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नही होना चाहिए। पडौसी राष्ट्र से सजग रहना होगा। देश के सैनिक को मजबूत करना होगा। युवाआंे मे देश प्रेम का जोश है परन्तु अग्निवीर योजना जैसी योजना से युवाओं का भला होने वाला नही है। सैनिक को पंेशन देने के लिए सरकार के पास पैसा नही है। सरकार ने पंाच साल मे साढे तीन हजार करोड रूपये अपने प्रचार मे खर्च कर लिए। नौजवानो को समय पर नौकरी दो, किसान को समय पर भुगतान दो, मजदूर को नरेगा मे मजदूरी दो, गांव मे पेंशन बन्द हो गई। मौलाना आजाद योजना को बन्द कर दिया। अल्पसंख्यक समाज के बच्चों का भविष्य अधर मे है। उन्होने कहा कि किसी के साथ अन्याय होने वाला नही है। आपसी सौहार्द व भाईचारे से ही देश की सुख शान्ति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। अतः हम सभी को आपसी सामजस्य बनाकर रखना होगा तभी हम समाज विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला कर सकेंगे। सरकार को किसान की समस्या से कोई सरोकार नही है। सरकार आमजन की समस्या के प्रति गम्भीर नही है। गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की जीत पर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह वक्त का तकाजा है कि किसान, मजदूर, युवा, छात्र एवं व्यापारी अर्थात समाज के हर वर्ग से जुडे लोग एकजुट हों तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होने कहा कि धर्म सम्प्रदाय के नाम पर आपसी बिखराव से बेहतर है कि हम इसी प्रकार मिलजुल कर रहें तथा जनता जर्नादन के आर्शीवाद से यांे ही आगे बढते रहें।
भाईचारा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रालोद प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद जयन्त चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जयन्त चौधरी जिन्दाबाद, अखिलेश यादव जिन्दाबाद, चन्द्रशेखर जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए।
मदन भैया ने कहा कि खतौली व मुजफ्फरनगर उनका घर है और घर रहेगा। उन्होने कहा कि वे कहते नही बल्कि करने मे विश्वास रखते हैं। चुनाव जीतने के बाद वे जनता के बीच आए और आते रहेंगे। हालाकि उन्हे रोका गया लेकिन वे फिर भी आए। उन्होने स्व.चौधरी चरण सिंह से सीखा है कि वे गलत बात मानेंगे नही। उन्होने कहा कि यदि उन्हे भंगेला मे रोका नही जाता तो वे पूरे क्षेत्र मे भ्रमण कर देते परन्तु कोई बात नही अब वे पुनः सारे क्षेत्र में जनता के बीच होंगेे। नव निर्वाचित विधायक मदन भैया ने कहा कि भाईचारे का उददेश्य आपसी प्रेमभाव है। उन्होने कहा कि मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना। ये ही हमारा भाईचारा है। कार्यकम में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, वरिष्ठ नेता त्रिलोक चन्द त्यागी,पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व संासद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान,पूर्व मंत्री योगराज सिंह,रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान,खतौली से नवनिर्वाचित विधायक मदन भैया, विधायक अनिल कुमार, विधायक चन्दन चौहान, विधायक प्रसन्न चौधरी,विधायक अशरफ अली,विधायक गुलाम अली, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा,विधायक पंकज मलिक, के.पी.चौधरी,प्रबुद्ध चौधरी, सोमपाल सिंह, सोमपाल बालियान, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी सहित रालोद, सपा एवं असपा के पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणसमान्य लोग तथा ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।
6,750 रुपये साइबर हेल्प डेस्क खतौली द्वारा वापस कराये
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आवेदक संजय कुमार पुत्र रामभूल नि० ग्राम गंगधाडी थाना खतौली जनपद मु०नगर द्वारा १९३० पर दि० ०४ मार्च को शिकायत दर्ज की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पे के माध्यम से आवेदक के खाते से आनलाईन फ्राड कर ६,७५०- रुपये की धोखाधडी की गयी है। इस पर थाना खतौली पर नियुक्त साइबर क्राइम टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा आज दि० १८.१२.२२ को सम्पूर्ण धनराशि ६,७५०- रुपये को आवेदक को वापस कराया गया।
वार्षिकोत्सव पर निकली रथयात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित सुरेन्द्र नगर स्थित श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर में भव्य वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा के दौरान मंदिर समिति से जुडे पदाधिकारियों के अलावा जैन समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जैन मन्दिर के वार्षिकोत्सव पर मांगलिक कार्यक्रमों की कडी मे आज प्रातः श्री जी का अभिषेक एवं पूजन, धर्म ध्वजारोहण, रथ के पात्रो का चयन एवं रथयात्रा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेश जैन,मयूर छाता, रविन्द्र कुमार जैन वहलना वाले, पुनीत जैन एड.जिनेन्द्र एजेन्सीज, डा.सुनील जैन, राजन जैन, प्रवीण जैन, राजेश जैन हुण्डई वाले, विनोद जैन, राजीव जैन, रवि जैन खतौली वाले, राजीव जैन, संजय जैन प्रेम विहार कालोनी, श्रीमति अलका जैन, गणधर जैन, सुनील जैन,प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।
जनसेवा के कार्यो से व्यक्ति को आत्मिक सुख प्राप्त होता हैः पारस जैन
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नर सेवा ही नारायण सेवा है। जनसेवा के कार्यो से व्यक्ति को आत्मिक सुख प्राप्त होता है। अतः हम सभी को समय समय पर निस्वार्थ जनसेवा के कार्यो में अभिरूचि लेते हुए अपनी सहभागिता प्रदान करनी चाहिए। ताकि पात्र व्यक्तियों को इन प्रदत्त सेवाओं का लाभ मिल सके।
कस्बे के जी.टी.रोड स्थित श्री कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में लायन्स क्लब खतौली द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के उदघाटन अवसर पर पधारे पूर्व पालिकाध्यक्ष पारस जैन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे पहुंचने पर शिविर की आयोजन समिति से जुडे पदाधिकारियों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष पारस जैन को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
े निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सन्त शिरोमणि रविदास जी के खादवाला स्थित मन्दिर में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के सौजन्य से योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सभी वर्गो के लोगो ने उपस्थित होकर लाभ उठाया। शिविर के आयोजक बोहरनलाल ने बताया कि शिविर मे योग शिक्षक विनोद कुमार तथा आयुर्वेद चिकित्सक एम.एस.मेघलान ने लाभार्थियों को क्रमशः योग सिखाया व मरीजों का नाडी परीक्षण कर उन्हे परामर्श व दवाईयंा प्रदान की। इस आयोजन में समाजसेवी होतीलाल शर्मा, सुरेन्द्र पटवारी, सुखबीर सिह, ज्योति प्रसाद, अरूण उर्फ योगेश, चतर सिंह आदि ने सहयोग दिया।
समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश शासन के कार्यवाहक मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में समस्त मंडल आयुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था, गौशालाओं का रखरखाव, शिकायतों का निस्तारण एवं शेल्टर होम का सुचारू रूप से संचालन तथा कंबल वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कार्यवाहक मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रदेश में शीतकालीन प्रभाव के दृष्टिगत जनपदों में शेल्टर होम को सुचारू रूप से संचालन कराया जाए जिसमें अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं यथा रात्रि विश्राम हेतु उपयुक्त स्थान, कंबल, पाने के पानी एवं शौचालय इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरण की कार्यवाही तत्काल आरंभ कर दी जाए तथा रात्रि के समय चिन्हित स्थानों पर नगर निकाय द्वारा अलाव की व्यवस्था भी कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए आवारा पशु किसी भी दशा में सड़कों पर घूमते ना पाए जाएं यदि आवारा पशुओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल कार्रवाई करते हुए उनको गौशाला में संरक्षित किया जाए तथा आवश्यक चारे इत्यादि के साथ ठंड से बचाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा की प्राय देखने में आ रहा है कि अधिकारीगण जन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिस कारण आईजीआरएस शिकायत पोर्टल पर आम जनमानस की शिकायतें निर्धारित समय उपरांत भी लंबित रह जाती हैं जिसकी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा समीक्षा किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई है अतः सभी जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों के संबंध में अधीनस्थों के साथ बैठक कर तत्काल रुप से आम- जनमानस की शिकायतों का निस्तारण कर राहत पहुंचाने का कार्य करें, शिकायत निस्तारण में पिछड़ने वाले जनपद के अधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्र एवं जनपदों में निर्धारित रूप से पैदल गस्त करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखें । आगामी नव वर्ष के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बनाए रखें तथा शरारती तत्वों पर यथा समय कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही अपने अधीनस्थों को विशेष रूप से सचेत करें की अनावश्यक रूप से किसी भी आमजन को परेशान ना किया जाए तथा आमजन एवं समाजसेवियों से समन्वय स्थापित करते हुए समाज एवं व्यापारी गण को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। उक्त समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं संबंधित अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
250 कुुंतल गुड सहित शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली पुलिस द्वारा शत प्रतिशत बरामदगी के साथ गुड़ गबन करने की घटना का सफल अनावरण किया जहां ०१ अभियुक्त गिरफ्तार किया अभियुक्त की निशादेही पर २५० कुन्तल गुड़ (कीमत लगभग १० लाख रुपये) बरामद किया। ट्रक ड्राईवर द्वारा गुड़ व्यापारी व ट्रांसपोर्टर से की गयी थी धोखाधड़ी। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली क निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा शत प्रतिशत बरामदगी के साथ गुड़ व्यापारी तथा ट्रांसपोर्टर के साथ २५० कुन्तल गुड़ के गबन की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को तिगाई पुलिया से रजवाहे की पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से २५० कुन्टल गुड़(कीमत लगभग १० लाख रुपये) , ट्रक की ०२ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ०९ नवम्बर को वादी मौ० आसिफ द्वारा थाना खतौली पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके द्वारा गुड़ का क्रय-विक्रय हेतु सोनू ट्रांसपोर्ट कम्पनी से ०१ ट्रक किराए पर लिया गया जिसमें लगभग १० लाख रुपये कीमत का गुड़ भरवाया गया। ट्रक ड्राईवर माल लदे ट्रक को लेकर गायब हो गया तथा गंतव्य स्थान पर माल को ना पहुंचाकर सम्पूर्ण माल का गबन करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त रामू उर्फ रामजीलाल पुत्र ओमकार निवासी ग्राम नीझर थाना शाहपुरा जनपद जयपुर राज्य राजस्थान। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दौराने पूछताछ बताया गया कि मेरे द्वारा ट्रक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर गुड़ व्यापारी को ट्रक का फर्जी नम्बर नोट कराया गया था। माल लोड करके गुड़ मालिक के चले जाने के पश्चात वह रात्रि में ट्रक लेकर चला गया तथा सारा माल बाद में बेचने के उद्देश्य से छिपा दिया था। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जिसके कब्जे से २५०कुन्तल गुड़(कीमत लगभग १० लाख रुपये), ०२ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० मशकूर अली, का० सन्नी अत्री, धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।
एसएसपी के निर्देशन में वाहन चैकिंग अभियान चलाया
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने कस्बा इंचार्ज आशुतोष के साथ मिलकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चलाया रोहाना तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान को देख इधर उधर भागते नजर आए वाहन चालक साथ ही कस्बा इंचार्ज आशुतोष कुमार ने दर्जन भर वाहनों के काटे चालान
नियुक्ति पत्र वितरित किये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेतू उ.प्र. लोक सेवा आयोग से चयनित १३९५ प्रावक्त/सहायक अध्यापक को ऑनलाइन पदस्थापना एव नियुक्ति पत्र प्रदान किए गये,। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी कार्यालय में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला पंचायत सदस्य वीरपाल निर्वाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ मुजफ्फरनगर से चयनित प्रावक्त/सहायक अध्यापको को पदस्थापना एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए।
सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर हिंदू महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्र हुई एवं हरिद्वार से आए आचार्य मदन जी (अध्यक्ष उच्च अधिकार समिति) व श्री श्री १००८ जगत गुरु परमहंस महामंडलेश्वर स्वामी माधवानंद सरस्वती जी महाराज जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर नहीं लक्ष्मीनगर कहो के नारे के साथ नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे एव ७ सूत्रीय मांगो का एक ज्ञापन भारत सरकार को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट अनूप सिंह जी को दिया। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि .
जिस प्रकार मक्का मदीना में हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है उसी प्रकार हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर मुसलमानों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित किया जाए ध्
.देश को आजाद होने के बाद भारत का बटवारा धर्म के आधार पर हुआ था पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बन गया लेकिन भारत हिंदू राष्ट्र कांग्रेस की दोगली नीति के कारण नहीं बन पाया, हिंदुत्व की रक्षा के लिए भारत का हिंदू राष्ट्र बनना अनिवार्य है एवं भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर पुरानी गलतियों को दूर किया जाएध्
. देश में मुस्लिम आक्रमणकारियों के नाम पर जितने भी मार्ग (सड़क) शहरों के नाम है उनके स्थान पर देश के महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों के नाम रखे जाएं एवं मुजफ्फरनगर का नाम भी बदलकर लक्ष्मीनगर रखा जाएध्
. देश में लगातार लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही है इसे रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाए और लव जिहादियों के खिलाफ रासुका या फांसी के तहत कार्रवाई की जाएध्
. देश में बढ़ती इस्लामिक कट्टरवादीता एवं इस्लामिक तुष्टीकरण को समाप्त करने के लिए समान नागरिकता संहिता लागू की जाए एवं इस्लामिक कानून शरीयत को समाप्त किया जाए क्योंकि देश में एक कानून एक संविधान का होना अनिवार्य हैध्
. देश में वर्क बोर्ड को समाप्त किया जाए एवं उसकी संपत्ति को भारत सरकार अधिग्रहण कर उसे संपत्ति को गरीबों में बांट दिया जाए क्योंकि वक्फ बोर्ड देश की तरक्की में बाधा डाल रहा है इसे समाप्त करना देश हित में होगा वक्फ बोर्ड के कारण न जाने कितने परिवारों की जमीन हड़पी जा चुकी है न जाने कितने परिवार बर्बाद हो चुके हैंध्
.साइन बोर्ड एवं श्री राम मंदिर अयोध्या ट्रस्ट में अखिल भारत हिंदू महासभा को भी शामिल किया जाए क्योंकि हिंदू महासभा देश की एक मात्र हिंदूवादी पार्टी है देश के लिए हिंदू महासभा के नेताओं ने अनेक बलिदान दिए एवं राम मंदिर जन्मभूमि मुकदमे की मुख्य पक्षकार रहीध्
हिंदू महासभा देश हित में भारत सरकार से मांग करती है कि इन मांगों और विचार विमर्श कर जल्द से जल्द लागू की जाए ध्
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहेरू-अभिनव अग्रवाल,डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, अमरीश त्यागी, राजेश कौशल, ललित अग्रवाल, दिनेश भाई पटेल, रवि शंकर दत्त, सुखदेव राणा, अमरदीप, शशि गिरि, प्रशांत मूले, सविता नायडू, एलनगोवन, अमित सिंह, अरुण चौधरी, मनोज चौहान, लोकेश सैनी, बसंत कश्यप, आशीष शर्मा, रविंदर सैनी, गौतम कुमार, प्रदीप कोरी, मोनू चौधरी, सौरभ रॉय, गोपी वर्मा, सर्वेश शर्मा, सचिन कपूर जोगी, राजकुमार सैनी, विशाल सिंगल, दीपक वर्मा, गौरव धीमान आदिध्
कम्बलांे का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वूमेन पावर संगठन द्वारा साईं धाम मंदिर रेलवे रोड पर ठंडे मौसम को दृष्टिगत रखते हुए बेसहारा लोगों में कंबल का वितरण किया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल संगठन द्वारा फूलों की वर्षा कर किया गया उनका स्वागत पालिका अध्यक्ष द्वारा सरिता पराशर एवं एसके बिट्टू ने की। पिछले काफी समय से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले सामाजिक संगठन वूमेन पावर द्वारा हर साल की भांति इस साल भी दिसंबर के महीने में कंबल का वितरण किया भारी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने आकर कंबल लिए और बदले में पूरे संगठन को दिल से दुआ दी मुख्य अतिथि के रूप मैं पहुंची अंजू अग्रवाल का संगठन के अध्यक्ष श्रीमती सरिता पाराशर द्वारा पटका पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया और फिर पूरे संगठन द्वारा उनके ऊपर फूलों की वर्षा की गई तत्पश्चात नई मंडी स्थित गूंगा देवी मुक्ता महिला आश्रम में भी कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर अंजू अग्रवाल संगठन की अध्यक्ष सरिता, संयोजक एसके बिट्टू, दिल्ली वूमेन पावर की अध्यक्ष संगीता गुप्ता, गीता ठाकुर श्रीमती रोजी सिंह, विन्नी, गुलिस्ता, परवीन, साक्षी शर्मा, कविता, काव्या, जीनत, जरीन, बरखा पाटिल, मीनाक्षी शर्मा नारी शक्ति से संगठन से विनीता त्यागी अफीफा जमाल ट्विंकल सिंह नजम अली सविनय पराशर
सर्दी का घने कोहरे व ठंडी हवाओं ने बढाया सितम
हल्का रहा धूप का असर, ठंड से लोग कंपकंपाएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) घने कोहरे के साथ-साथ ठंडी हवाओं ने भी सर्दी का सितम बढा दिया है। शनिवार की सुबह भी घने कोहरे व ठंड का असर जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। दूसरी ओर शीतलहर ने भी लोगों की कंपकंपी छुडाए रखी। दोपहर में भी बेहद हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली। रात के समय कई स्थानों पर लोग आग पर हाथ तापते नजर आए। जानकारी के अनुसार घने कोहरा और ठंड अब लोगों को सताने लगी है। कोहरे का प्रकोप भी दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। रविवार की सुबह घने कोहरे व ठंड के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कतें हुई। हाइवे पर तो स्थिति इतनी खराब थी कि वाहन चलने के बजाय रेंगने पर मजबूर हो गए, सामने से आ रहे अन्य वाहनों का भी पता नहीं चल पा रहा था जिस कारण उन्हें वाहनों की लाइट जलाकर चलना पडा। दोपहर के समय धूप में भी गर्माहट कम ही रही, हालांकि लोगांे को धूप में राहत मिली लेकिन शाम होते ही एक बार फिर ठंड का असर बढ गया। वहीं कई स्थानों पर लोगों को रात के समय आग जलाकर ठंड से राहत पाते देखा गया। वहीं ठंडी हवाओं ने भी लोगों को कंपकपाएं रखा। लोग जल्द ही घरों को लौट गए। दूसरी ओर ठंड के लगातार बढने से गर्म कपडों व रुम हीटरों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। गर्म कपडों के विक्रेताओं के यहां लोगों की भीड लगी है। जर्सी, जरकीन, टोपे, की खरीददारी हो रही।
नगरपालिका चेयरमैन पद हेतु किया आवेदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर तथा पूर्व विधायक अशोक कंसल व विजेंद्र पाल जिला सयोंजक को नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद हेतु अपना आवदेन शलभ कौशिक एडवोकेट अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ने दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता एन के अरोड़ा, आर के शर्मा, भुवनेश गुप्ता, मनोज अरोड़ा, जागरोशन गोयल, राजीव गर्ग, नितिन गुप्ता, संदीप मित्तल, अतुल्य कौशिक, मुनीश शर्मा, गौरव शर्मा, संजीव संगम, अमृत पाल, डागर पालीवाल, अभिलाष गुप्ता, नीरज पाल, विकास वत्स आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कृष्णगोपाल मित्तल को चेयरमैन प्रत्याशी बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बघरा तांगा स्टैंड इकाई के अध्यक्ष मो भूरा कुरैशी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी उपस्थित रहे,बैठक को संबोधित करते हुए मो भूरा कुरैशी ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हैं कि वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता, जमीन से जुड़े, जुझारू, संघर्षशील, व्यापारियों के साथ साथ हर वर्ग की किसी भी समस्या के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले कृष्ण गोपाल मित्तल को भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद हेतु प्रत्याशी बनाया जाए, समाज के हर एक वर्ग के साथ- साथ गरीब, कमजोर वर्ग का भी इनके साथ जुड़ाव है। हम भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण आश्वस्त करते हैं कि इनके प्रत्याशी बनाए जाने से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव में पिछली दो योजनाओं से हार का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर अग्रसर होगी,बैठक में हाजी यूनुस,हाजी हबीबुल्लाह,मोहम्मद इस्लाम, इसराइल,मकसूद कुरेशी,विजय पाल,इंतजार मिर्जा,वसीम मिर्जा,शहजाद मंसूरी,संजीव वशिष्ट, मोहम्मद फजल्क,मोहम्मद शहाबुद्दीन, गोगी पहलवान,रईस अंसारी,अखिल वर्मा,दानिश पठान,जुल्फिकार,सोहेल सिद्धकी,मोहम्मद रईस,निशांत,हनीफ, मोहम्मद गयूर,मोहम्मद रहमान सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे,बैठक के पश्चात नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।
नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कालेज में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज में किया गया।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक १८ दिसम्बर, २०२२ को, अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज आर्य समाज रोड मुजफ्फरनगर में प्रातः ११ः०० बजे से बडी धूम धाम के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में सुश्री मैत्री रस्तोगी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सरदार श्री गुरूवचन सिंह जी, समाज सेवी श्री तनवीर आलम, शहर काजी, श्री अशोक जैन, समाज सेवी, श्री खुर्शीद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक स्कूल विकास मंच, श्रीमति सफिया बैगम प्रधानाचार्य नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज, श्री सरदार सतनाम सिंह हंसपाल एंव अन्य समाज सेवी व सम्मानित व्यक्तियों, अल्पसख्यक स्कूल विकास मंच के प्रबन्धकोध्प्रधानाचार्यो तथा नवाज अजमत अली खां गल्स इण्टर कालजे की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम सरदार श्री गुरूवचन सिंह जी द्वारा छात्राओं के शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा जो छात्र-छात्राऐं शिक्षा के प्रति जागरूक नही है उन्हे भी जागरूक किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। जैन समाज से श्री अशोक जैन जी द्वारा बताया गया है केन्द्र व प्रदेश सरकार जो अल्पसंख्यकों के योजनाऐं चलायी जा रही है उनको पम्पलेट के रूप में छपवाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार अत्यधिक किया जाये ताकि केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच सके। शहर काजी श्री तनवीर आलम के द्वारा कालेज के प्रागण में उपस्थित सभी आगुन्तको व छात्राओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होन व अधिक से तालीम हासिल किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। श्री खुर्शीद अहमद जी द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अच्छे प्रकार से मनाये जाने हेतु नवाब अजमत खां गर्ल्स इण्टर कालेज के स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया तथा जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से अनुरोध किया गया कि वह अपने भारत सरकार द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा-१ से ०८ तक) को पुनः आरम्भ कराये जाने का प्रयास करें। सरदार सतनाम सिंह हंसवाल जी द्वारा श्री खुर्शीद अहमद जी द्वारा किये गये कथन का समर्थन करते हुए उपस्थिति छात्राओं का उत्सावर्धन किया कि अच्छी से शिक्षा ग्रहण करों ताकि आगे चलकर आप भी आई०ए०एस० आई०पी०एस० बन सके। तत्पश्चात जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुश्री मैत्री रस्तोगी द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई उपस्थित छात्राओं को अच्छी से शिक्षा प्राप्त किये जाने केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लिये जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस को सफल बनाये जाने के लिये नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज के स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। अन्त में उक्त कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमति सफिया बैगम द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व सभी सम्मानित आगन्तुको का आभार व धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम कासमापन किया गया। उपर्युक्त कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त श्री मौलाना अकरम प्रबन्धक मदरसा महादुल बनात अल इस्लामी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक श्री मौ० साजिद के साथ समस्त स्टाफ व नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन कु० उजाला, अध्यापिका, नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इण्टर कालेज द्वारा किया गया।
अधिवक्ताओं को ई कोर्ट प्रोजेक्ट संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रोजेक्ट संबंधी प्रशिक्षण करने हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुढ़ाना बार के सभागार में किया गया।
े तहसील बुढ़ाना के अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रोजेक्ट संबंधी प्रशिक्षण प्नदान करने हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुढ़ाना बार के सभागार में किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ नोडल अधिकारी अपर जिला जज श्री शक्ति सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर श्री शक्ति सिंह द्वारा यह बताया गया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार चलाए जा रहे ई कोर्ट प्रोजेक्ट के विषय में अधिवक्ताओं को प्रशिक्षित किया जाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि वे न्याय प्रणाली के अभिन्न अंग है । उनके द्वारा यह कहा गया कि आने वाला युग कंप्यूटर का युग है ऐसे में सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करने हेतु आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जाना आवश्यक है। उनके द्वारा यह बताया गया की ई कोर्ट प्रोजेक्ट का उद्देश्य नागरिक केंद्रित सेवाओं को तत्काल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है । ई कोर्ट परियोजना के माध्यम से न्यायालय द्वारा प्रदान की जा रही तमाम सेवाओं का लाभ उठा पाने में आमजन को सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तरह के आयोजन अन्य तहसीलो में भी किए जाएंगे ताकि जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न अंचलों में निवास कर रहे समस्त अधिवक्ताओं और जनता को लाभ मिल सके। उनके द्वारा अधिवक्ताओं से अनुरोध किया गया कि कि दिए जा रहे प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से प्राप्त करें क्योंकि यह प्रशिक्षण उनके दैनिक न्यायिक कार्यों में सहायता प्रदान करेगा ।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बुढाना अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना विनय गौतम, सिविल जज बुढ़ाना विष्णु पांडे, बुढ़ाना बार के सचिव विश्वास त्यागी, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता परविंदर कुमार, सिस्टम ऑफिसर सूर्या तिवारी, वत्सल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं उनके लिपिक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे बुढ़ाना बार के सभागार में न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा भेजा गया उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक वीडियो स्क्रीन पर चला कर ई कोर्ट प्रोजेक्ट के विषय में विस्तार से जानकाप्रदान की गई ।


