Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: हम सभी को आपसी सामजस्य बनाकर रखना होगा- जयन्त चौधरी

Khatauli News: (Muzaffarnagar News) मंडी समिति परिसर में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में जयन्त चौधरी ने कहा कि वे खतौली की बहादुर जनता को सलाम करते है। उन्होने कहा कि आपने वो करके दिखाया जो बहुत से लोगों को असम्भव लग रहा था। आपने ये साबित किया कि ये देश चौधरी साहब का है, अम्बेडकर जी का है तथा सभी वर्गो का है।

जब आप तय कर दोेगे तो आपके फैसले के आगे कोई ताकत टिक नही सकती। रालोद प्रमुख ने कहा कि उन्हे पता चला है कि कार्यक्रम को टालने का प्रयास किया गया लेकिन आप सब के प्रयास से ऐसा नही हो सका। रालोद अध्यक्ष ने जनता से कहा कि यह जीत आपकी है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। उन्होने कहा कि तीन गंावो मे तो वे खुद घर घर पर्ची बंाटने गए और उन्होने देखा कि आज भी लोगों के दिल मे उनके लिए वही प्यार व सम्मान है। यह कारवंा अब रूकेगा नही बल्कि यथावत चलेगा। उन्होने कहा कि वे गंावो मे जायेंगे तथा आप सभी से आर्शीवाद लेंगे।

उन्होंने कहा कि 2023 में समरसता अभियान चलाया जायेगा जिसके तहत 1500 गांवों में वे खुद जायेगे प्रत्येक दिन 10 से 15 गांवों के बीच की यात्रा पूरी होगी। जयंत चौधरी ने कहा कि यह विचारणीय विषय है कि हम लोग क्यों लड रहे है। क्यों अपना रास्ता बदल रहे हैं। यह वक्त का तकाजा है। किसान मजदूर परेशान है। एक जुटता के साथ ही समस्याओ का समाधान संभव है। उन्होने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान है।

अभी तक सरकार गन्ने का भाव तय नही कर सकी। अब किसान समझ चुका है। पांच साल मे 35 रूपये बढाने वाली सरकार की मंशा क्या है यह आप खुद ही समझ लो। आवारा गौवंश पर बोलते हुए जयन्त चौधरी ने कहा कि किसान की फसल का नुकसान हो रहा है। चीन पर हमले के विषय मे जयंत चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नही होना चाहिए। पडौसी राष्ट्र से सजग रहना होगा। देश के सैनिक को मजबूत करना होगा। युवाआंे मे देश प्रेम का जोश है परन्तु अग्निवीर योजना जैसी योजना से युवाओं का भला होने वाला नही है। सैनिक को पंेशन देने के लिए सरकार के पास पैसा नही है।

सरकार ने पंाच साल मे साढे तीन हजार करोड रूपये अपने प्रचार मे खर्च कर लिए। नौजवानो को समय पर नौकरी दो, किसान को समय पर भुगतान दो, मजदूर को नरेगा मे मजदूरी दो, गांव मे पेंशन बन्द हो गई। मौलाना आजाद योजना को बन्द कर दिया। अल्पसंख्यक समाज के बच्चों का भविष्य अधर मे है। उन्होने कहा कि किसी के साथ अन्याय होने वाला नही है। आपसी सौहार्द व भाईचारे से ही देश की सुख शान्ति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। अतः हम सभी को आपसी सामजस्य बनाकर रखना होगा तभी हम समाज विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला कर सकेंगे।

सरकार को किसान की समस्या से कोई सरोकार नही है। सरकार आमजन की समस्या के प्रति गम्भीर नही है। गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया की जीत पर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह वक्त का तकाजा है कि किसान, मजदूर, युवा, छात्र एवं व्यापारी अर्थात समाज के हर वर्ग से जुडे लोग एकजुट हों तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। उन्होने कहा कि धर्म सम्प्रदाय के नाम पर आपसी बिखराव से बेहतर है कि हम इसी प्रकार मिलजुल कर रहें तथा जनता जर्नादन के आर्शीवाद से यांे ही आगे बढते रहें।

भाईचारा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए रालोद प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद जयन्त चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जयन्त चौधरी जिन्दाबाद, अखिलेश यादव जिन्दाबाद, चन्द्रशेखर जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए।

मदन भैया ने कहा कि खतौली व मुजफ्फरनगर उनका घर है और घर रहेगा। उन्होने कहा कि वे कहते नही बल्कि करने मे विश्वास रखते हैं। चुनाव जीतने के बाद वे जनता के बीच आए और आते रहेंगे। हालाकि उन्हे रोका गया लेकिन वे फिर भी आए। उन्होने स्व.चौधरी चरण सिंह से सीखा है कि वे गलत बात मानेंगे नही। उन्होने कहा कि यदि उन्हे भंगेला मे रोका नही जाता तो वे पूरे क्षेत्र मे भ्रमण कर देते परन्तु कोई बात नही अब वे पुनः सारे क्षेत्र में जनता के बीच होंगेे। नव निर्वाचित विधायक मदन भैया ने कहा कि भाईचारे का उददेश्य आपसी प्रेमभाव है।

उन्होने कहा कि मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना। ये ही हमारा भाईचारा है। कार्यकम में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, वरिष्ठ नेता त्रिलोक चन्द त्यागी,पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व संासद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान,पूर्व मंत्री योगराज सिंह,रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान,खतौली से नवनिर्वाचित विधायक मदन भैया, विधायक अनिल कुमार, विधायक चन्दन चौहान, विधायक प्रसन्न चौधरी,विधायक अशरफ अली,विधायक गुलाम अली, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा,विधायक पंकज मलिक, के.पी.चौधरी,प्रबुद्ध चौधरी, सोमपाल सिंह, सोमपाल बालियान, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी सहित रालोद, सपा एवं असपा के पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणसमान्य लोग तथा ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =