Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई रिक्शा चोरी की 48 घंटे में खुलासा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ४८ घण्टे के अन्दर ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया जहां ०४ अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से ०२ ई-रिक्शा, ०४ चाकू नाजायाज बरामद किया।

जनपद में शातिर अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०४ अभियुक्तगण को नलकूप कालौनी मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गयी ई-रिक्शा सहित ०२ ई-रिक्शा, ०४ नाजायाज चाकू व ०१ रस्सी बरामद किये गये। १५ दिसम्बर को वादी श्री साकिब द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी ई-रिक्शा चोरी करने की घटना कारित की गयी है।

वादी द्वारा दी गयी तहरीर के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त रियाज पुत्र आशु उर्फ आस मौहम्मद अलवी निवासी समर गार्डन चार खम्बा रोड थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, अय्याज अलवी उर्फ सलमान पुत्र आशु उर्फ आस मौहम्मद अलवी निवासी उपरोक्त, इमरान पुत्र कल्लू निवासी चारखम्भा रोड थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, वसीम पुत्र मौबीन निवासी तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट, हाल पता- कुण्डा थाना परतापुर, मेरठ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दौराने पूछताछ बताया गया कि हम लोग मौका देखकर ई-रिक्शा चुरा लेते थे तथा राह चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच कर अवैध लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जिनके कब्जे से ०१ ई-रिक्शा नं० यूपी १२ बीटी ५६९४(थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ ई-रिक्शा बिना नम्बर प्लेट व ०१ रस्सी, ०४ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० आनन्द देव मिश्र, उ०नि० अखिल चौधरी, है०का० अशोक खारी, अजय कुमार, का० सचिन तेवतिया, तरुण पाल, मौ० अलीम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =