उत्तर प्रदेश

Mathura News: सदस्यता ग्रहण समारोह में झलका कुंवर सिंह निषाद का दर्द, कांग्रेस में शामिल

Mathura News: BJP में रहे कद्दावर नेता कुंवर सिंह निषाद को कांग्रेस में शामिल कर कांग्रेस ने मथुरा वृंदावन में अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है। कुंवर सिंह निषाद को प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। मथुरा के औरंगाबाद इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के कद्दावर नेता कुंवर सिंह निषाद को कांग्रेस की सदस्यता देते हुए पार्टी में शामिल किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर बयान देते हुए कहा कि जिसने देश के बारे में सोचा वह भाजपा में कभी नहीं रह सकता।

मीडिया से मुखातिब हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा उन पर सेना का मनोबल गिराने की बात कह रही है इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश बिक रहा है और कांग्रेस बचाए भी न। अगर देश बिकने से रोकने की बात करे तो देश द्रोह है। चीन देश की जमीन पर कब्जा कर रहा है और देश के प्रेमी लोग इस बात को नहीं कहेंगे तो कौन कहेगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले को लेकर कांग्रेस का स्टंट क्या है इस पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा पर इसके अलावा क्या है। भाजपा गरीबी,बेरोजगारी,बीमारियों के बारे में सोचने की बजाय केवल मंदिर मस्जिद पर ही सोचती रहती है।

मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र स्थित दामोदरपुरा के होली पार्क में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद और उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। सदस्यता समारोह में सबसे पहले कुंवर सिंह निषाद और उनकी पत्नी को कांग्रेस का पटका पहनाकर सदस्यता दिलवाई गई इसके बाद समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कुंवर सिंह निषाद ने उद्बोधन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह गोकुल बैराज कांड में 3 महीने तक जेल में रहे लेकिन भाजपा के किसी नेता ने उनकी मदद नहीं की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + thirteen =