Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में विभोर संगल टेबल-टेनिस टूर्नामेंट का आगाज

Muzaffarnagar स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय विभोर संगल अंतर्विद्यालय ग्यारहवां टेबल-टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू अग्रवाल चेयरमैन सिटी बोर्ड एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती बीना शर्मा  समाज सेविका एवं अध्यक्ष जिला परिवाद समिति मुजफ्फरनगर के कर कमलों द्वारा हुआ । विद्यालय पहुंचने पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि का गर्म जोशी के साथ स्कूल बैंड से स्वागत हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती बीना शर्मा अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल , उपाध्यक्ष श्री महेश चंद्र गर्ग प्रबंधक श्री विनोद संगल, सहप्रबंधक डॉ० अशोक कुमार ,कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, श्रीमती उषा संगल ,श्रीमती आशा संगल, श्रीमती शशि गर्ग, उषा अग्रवाल, श्री रामनिवास संगल ,श्रीमती पूजा अग्रवाल (शिक्षा विद्), श्री अरुण खंडेलवाल, श्री उमेश बंसल, यश अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ० एम० के. गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी, हैडमिस्ट्रेट, (जूनियर विंग) श्रीमती ममता चौहान आदि ने माल्यार्पण कर श्री जितेंद्र कुमार जी एवं विभोर संगल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर  ने अपने उद्बबोधन में स्वर्गीय श्री जितेन्द्र कुमार जी के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला । प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा दीप चन्द ग्रेन चैम्बर इन्टर कॉलेज और राजेंद्र सिंघल ने स्वगीय श्री जितेन्द्र कुमार जी के बारे में अपने विचार रखे |  इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें । कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री जितेन्द्र कुमार जी के कुछ मधुर पलों को  वीडियो के माध्यम से दर्शाया गया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड पर मधुर धुन  प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए खिलाड़ियों एवं उनके मैनेजर एवं शिक्षकों का स्वागत कर विभोर संगल टी०टी० टूर्नामेंट का परिचय कराया व खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू अग्रवाल ने बच्चों का खेल के प्रति उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के दो पहलू हैं हार और जीत । खेल में हारना और जीतना महत्वपूर्ण नहीं होता, हार के बाद जीत निश्चित है । खेल में खेल की भावना से ज्यादा खेलना अधिक महत्वपूर्ण होता है

इससे समाज में बच्चों के समूह में रहकर कार्य करने की भावना को बढ़ावा मिलता है | विशिष्ट अतिथि श्रीमती बीना शर्मा ने कहा खेल से बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है और सांस्कृतिक आदान- प्रदान सौहार्द को बढ़ावा मिलता है खेल हमे फिजिकली फिट रखता है |

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्री जितेंद्र कुमार जी की स्मृति में उनके 76 वें जन्मदिन पर स्कूल की छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर उन्हें शत-शत नमन किया ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों ने करतल ध्वनि से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।टेबलटेनिस टूर्नामेंट में आगरा,सहारनपुर, मेरठ, मोदीनगर ,शामली, गाजियाबाद, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों के 20 से अधिक स्कूलों से आए लगभग 200 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं ।

अंडर -11 बालक वर्ग में – अयान (होली एंजलिस) ने राघव त्यागी ( जी०सी०पी०एस०) को हराया । अभिनव ( जी०सी०पी०एस०) ने मूसा हुसैन (होली एंजलिस) को हराया । मयंक (एम० जी०  पी० एस०) ने अयान शेक  (होली एंजलिस) को हराया । मोहमद हुसैन (होली एंजलिस) ने प्रत्यक्ष (एम० जी०  पी० एस०) को हराया | अंश ( जी०सी०पी०एस०) ने आदि चौधरी (एम० जी० पी० एस०) को हराया | अंश ( जी०सी०पी०एस०) ने हुसैन (होली एंजलिस) को हराया ।

अंडर -11  बालिका वर्ग में   लावण्या ( जी०सी०पी०एस०) ने वंदिका  (होली एंजलिस) को हराया । लावण्या (जी०सी०पी०एस०) ने सुहानी  (होली एंजलिस) को हराया । अराध्या श्रीवास्तव ( जी०सी०पी०एस०) ने आन्या तायल   (होली एंजलिस) को  हराया । आकृति   (होली एंजलिस) ने माही ( जी०सी०पी०एस०) को हराया । वंशिका ( जी०सी०पी०एस०) ने अपूर्वा (दा एस० डी०) को हराया । मिसा तलवार ( सोफिया) ने शिवाक्षी  (होली एंजलिस) को हराया। अपूर्वा (दा एस. डी ) ने अंशिका (डी० एस०) को  हराया । शिवाक्षी  (होली एंजलिस) ने कनिष्का दयाल ( जी०सी०पी०एस०) को हराया । आकृति   (होली एंजलिस) ने अराध्या श्रीवास्तव ( जी०सी०पी०एस०) को हराया । इनाया (आगरा ) ने चमकी  (होली एंजलिस) को हराया | इनाया (आगरा) ने लावण्या (जी०सी०पी०एस०) को हराया ।

अंडर -14 बालक वर्ग में- परिवर्धन (दा एस०) ने श्रेया (एल० जे० पी०) को हराया | अनन्त  जैन (डी० एस०) ने रहबर आलम (होली एंजलिस) को हराया | कार्तिकेय जोशी (जी० टी० बी०) ने रितेश (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | अग्रिम जैन (जी० डी० गोयनका, मुज़फ्फरनगर) ने दिशांत शर्मा (डी० एस०) को हराया | अनंत जैन (डी० एस०) ने कृष्णा अग्रवाल ( जी०सी०पी०एस०) को हराया । अग्रिम जैन (जी० डी० गोयनका, मुज़फ्फरनगर) ने अथर्व (होली एंजलिस) को हराया | वत्सल केडिया (जी० डी० गोयनका, मुज़फ्फरनगर) ने आर्यन वर्मा (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | रूद्र  ( जी०सी०पी०एस०) ने रितेश कालरा (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | शान्तनु (होली एंजलिस) ने अक्षित पाल (एल० जे० पी०) को हराया |  शान्तनु (होली एंजलिस ने) दक्ष शर्मा (दा एस०डी०) को हराया शान्तनु (होली एंजलिस) ने दक्ष अग्रवाल (दून स्कूल, देहरादून) को हराया | परिवर्धन (दा एस०) ने आर्यन वर्मा (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | अविरल पाण्डेय (दा एस० डी०) ने मयंक चौधरी (एल० जे० पी०) को हराया | वरिवर्धन (दा एस० डी०) ने अनंत जैन (डी० एस०) को हराया | अनंत (डी० एस०) ने आर्यन वर्मा (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया |

अंडर -14 बालिका वर्ग में- शिदा वाक्षी  (होली एंजलिस) ने कनिष्क ( जी०सी०पी०एस०)  को हराया | अपूर्वा (दा एस० डी०) ने अंशिका (डी० एस०) को हराया | मिसा तलवार (सोफिया) ने शिवाक्षी (होली एंजलिस) को हराया | वंशिका (जी०सी०पी०एस०) ने अपूर्वा (दा एस० डी०) को हराया | अविका ( जी०सी०पी०एस०)  ने अंशिका (डी० एस०) को हराया |   दिव्यांशी चौहान (स्टेपिंग स्टोंस) ने लावण्या (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) को हराया | मिशा तलवार (सोफ़िया) ने रामशा जैदी (होली एंजलिस) को हराया | कनिष्का (जी०सी०पी०एस०) ने दिव्यांशी (डी० एस०) को हराया | वंशिका (जी०सी०पी०एस०) ने आकृति (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) को हराया |अपूर्वा गर्ग (दा एस० डी०) ने पावनी शर्मा (होली एंजलिस) को हराया | मिशा तलवार (सोफ़िया) ने दिव्यांशी (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया |

 अंडर -17 बालक वर्ग में- अथर्व (एल० जे० पी०) ने अनिमेष (दा एस० डी०) को हराया | दक्ष अग्रवाल (दून पब्लिक) ने आर्यन वर्मा (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | प्रखर (होली एंजलिस) ने अनिमेष (दा एस० डी०) को हराया |

अंडर-17 बालिका वर्ग में- अपूर्वा (दा एस० डी०) ने अविका (जी०सी०पी०एस०)  को हराया | सिमरन (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) ने वंशिका सिंह ( जी०सी०पी०एस०)  को हराया | हेमू शर्मा (जी० पी० एस०) ने अपूर्व (दा एस० डी०) को हराया | रेह्तम्बरा (एम० जी० पी० एस०) ने लावण्या (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) को हराया | सिमरन (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज)  ने चंचल मालिक (एम० जी० पी० एस०) को हराया | प्रिया नौटियाल (सेंट मैरी) ने दिव्यांशी (स्टेपिंग स्टोंस) को हराया | प्रिया (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) ने शिवाक्षी (होली एंजलिस) को हराया | रेह्तम्बरा(एम० जी० पी० एस०) ने विदुषी राठी (जी०सी०पी०एस०)  को हराया | शिवाक्षी शर्मा (होली एंजलिस) ने आकृति (हिन्दू कन्या इन्टर कॉलेज) को हराया |

इस अवसर पर जिला  टी० टी० एसोसिएशन के श्री मानक चंद गुप्ता , शीलू कुमार, सौरभ शर्मा ,नैना कुच्छल आदि सभी अध्यापक -अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा । मैंनेजर श्री विनोद संगल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया और कोच और खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएँ दी | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबीता शर्मा एवं हर्षिता मिश्रा के द्वारा किया गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =