उत्तर प्रदेश

Lucknow News: DCM बृजेश पाठक ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण

Lucknow News:  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार रात बढ़ती शीत लहर में राजधानी लखनऊ के रैन बसेरों का अचौक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीएम ने व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और रैन बसेरों में रह रहे लोगों से हालचाल जान मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। तो दूसरी तरफ लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार, मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने भी रैन बसेरों का निरीक्षण किया।

आज बढ़ती शीत लहर को देखते हुए राजधानी लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, डीएम सूर्यपाल गंगवार, मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कई जगह रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। डीसीएम बृजेश पाठक ने रैन बसेरों में हो रही व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से हालचाल जानकर मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। उसके बाद सम्बंधित लोगों से रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध करने के निर्देश दिए।

जबकि डीएम सूर्यपाल गंगवार लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने निकले। इस दौरान डीएम ने अपने हाथ से रैन बसेरा में रह रहे लोगों को खाना परोसा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − one =