17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण बढता ही जा रहा है और आज फिर 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हडकम्प मच गया जहां गत दिवस भी 8 कोरोना पाजिटीव मिले थे जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया हालांकि आज 8 को उपचार के बाद आज डिस्चार्ज भी कर दिया गया। इसके साथ ही जनपद में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढकर 123 हो गयी है।
मुज़फ्फरनगर #Corona Update—3:00 PM
आज कुल सैंपल प्राप्त– 528
पॉजिटिव–17
1 मोरना
2 शाहपुर
1 सिविल लाइन
1 रामपुरी
1 गाँधी कॉलोनी
1 गौशाला नदी रोड
2 पुलिस लाईन
6 टाउन हॉल
1 रूड़की चुंगी
1 मंडी समिति
आज ठीक/डिस्चार्ज- 08
एक्टिव केस– 123 pic.twitter.com/b0NGlHFgVk— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 12, 2020
शहर के अलग-अलग इलाकों से कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के अनुसार आज प्राप्त हुई कुल 528 रिपोर्टस में से 511 नेगेटिव आयी तथा 17 पाजिटीव रिपोर्टस आयी जिसमें मोरना से 1, शाहपुर से 2, सिविल लाइन 1, रामपुरी 1, गांधी कालोनी से 1, गौशाला नदी रोड से 1, पुलिस लाइन से 2, टाउनहाल से 6, रूड़की चुंगी से 1, मंडी समिति से 1 मरीज पाजिटीव मिले है।
वहीं एक राहत यह भी रही है कि कुल 8 मरीजों को ठीक होने पर आज डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। जिसके बाद जनपद में अब कुल एाक्टिव केसों की संख्या बढकर 123 हो गयी है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव व सीएमओ डा. प्रवीन चौपडा का कहना है कि सभी नागरिको ंको अधिक से अधिक समय अपने घर पर रही रहना चाहिए तथा कोई जरूरी कार्य होने पर ही घर के बाहर निकलना चाहिए
मास्क, ग्लोब्स, व सैनैटाइज का भी समय समय पर इस्तेमाल करना चाहिए तथा घर जाते ही हाथों को धोना चाहिए। सोशल डिस्टेन्स से ही कोरोना से बचाव सम्भव है।
