Muzaffarnagar News- सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना चरथावल पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
थाना चरथावल पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वित्त), क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

