उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: फिल्म लेडी दबंग की शूटिंग हुई खत्म , जल्द होगी रिलीज

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar ) यूट्यूब पर हरियाणवी फिल्म या कहे देहाती फिल्म संसार को देखने वालों की एक बहुत बड़ी तादाद है जो करोड़ों में है। पाठकों को बताते चले कि बॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले मॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा रुचि देखने को मिल रही हैं। शब्बो किरण प्राइवेट लि. बैनर तले बन रही फिल्म श् लेडी दबंग श् की शुटिंग दिल्ली , नोएडा , गाजियाबाद , बागपत , मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गोयल में खत्म हुई।

प्रड्यूसर भूपेंद्र तितोरिया तथा डारेक्टर विकास सैनी हैं। फिल्म की कहानी भूपेंद्र तितोरिया ने अपनी कलम की स्याही से तथा राजू जांगड़ा ने म्यूजिक से सजाया। देहाती फिल्म संसार मे लगभग सैकड़ो से अधिक फिल्मों में अपनी कला का लोहा मनवाने वाली सुपर स्टार अभिनेत्री सुमन नेगी उर्फ शब्बो ने मुख्य किरदार में दबंग इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई। मुख्य भूमिका में सौरभ शर्मा तथा भूपेंद्र तितोरिया ने विलन के रूप में खजुरा के नाम से क्षेत्र में खौफ दिखाते हुए नजर आएंगे। मीडिया की भूमिका में पत्रकार वसीम मंसूरी अपने रोल में बखूबी निभाते हुए दिखाई देंगे।

फिल्म में मनव्वर मंसूरी, कार्तिक शर्मा ,अक्की , अराधना कश्यप , शिवानी पाल , कनु प्रिया , वेषनी खेवाल आर्य , राहुल , अक्षय खेकड़ा ,आदि कलाकारो ने अभिनय किया। मेकअप रचना ने किया है। फिल्म में हँसी – मजाक , रोमास , लव स्टोरी , फाइट आदि का जबरदस्त तड़का लगा हुआ हैं। फिल्म अभिनेत्री शब्बो ने बताया कि फिल्म लेडी दबंग में समाज के प्रति एक संदेश दिया हैं।

कि महिलाओं को कमजोर मत समझो , महिलाएं अगर अड़ जाए तो फिर वह पीछे नही हटती ओर नही अत्याचार बर्दाश्त करती हैं।समाज मे फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए सन्देश हैं। तथा बताया कि कलाकारों को सरकार ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री डब्लल्प की हैं। इससे रोजगार के भी अवसर खुले हैं। तितोरिया ने बताया कि कहानी में सस्पेंसन हैं, जो कि एक छोटी बच्ची होती है।

वह बड़ी दबंग होती हैं। जो कि वह बड़ी होकर वह एक पुलिस इंस्पेक्टर बनकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने का काम करती हैं। पत्रकार वसीम मंसूरी ने बताया किदेश – विदेश में कार्य रह रहे परिवार, पुलिस में कार्यरत जवान, बॉर्डर पर सेवा दे रहे जवान,लडको को जब आपने घर की याद आती हैं, तो वह मॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्में देखकर आपने सारे गमों और अपनों से दूर होने के एहसास को भूल जाते हैं।

फिल्म को देखने के बाद एहसास भी करते हैं तथा ऐसा महसूस होता हैं कि हम अपनों के बीच मे रहकर कार्य कर रहे हैं। फिल्म श् लेडी दबंग जल्द ही किरण शब्बो प्रोडक्शन पर होगी रिलीज ….

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 12 =