चकबंदी अधिकारियों ने किसानों की खडी फसल पर चलवाया ट्रैक्टर, मचा हंगामा
मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव धौलरा में चकबंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज चकबंदी अधिकारियों ने सेक्टर बनाने के लिए किसानों की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर व रोटरी चलवा दी
जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए कार्य रुकवा दिया। घटना की सूचना पाकर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव धौलरा में पिछले कई दिनों से चकबंदी के कार्य को लेकर विवाद चला आ रहा है।आज चकबंदी विभाग के अधिकारी गांव धौलरा के जंगल में पहुंचे और उन्होंने सेक्टर निकलवाने के लिए किसानों की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर तथा रोटरी चलवा दी। जिसके बाद किसान विरोध पर उतर आए। pic.twitter.com/DZRjJhtBGF
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 13, 2020
जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव धौलरा में पिछले कई दिनों से चकबंदी के कार्य को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के चलते पिछले दिनों भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने जिला कचहरी में भी धरना प्रदर्शन किया था।
आज दोपहर चकबंदी विभाग के अधिकारी गांव धौलरा के जंगल में पहुंचे और उन्होंने सेक्टर निकलवाने के लिए किसानों की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर तथा रोटरी चलवा दी।
देखते ही देखते किसानों की खड़ी फसल मटियामेट हो गई, जिसके बाद किसान विरोध पर उतर आए।मौके पर पहुंचे भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने चकबंदी अधिकारियों का जमकर विरोध करते हुए हंगामा किया और कार्य रुकवा दिया। हंगामे की सूचना पाकर थाना तितावी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
