Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर मे विभिन्न स्थानो पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त की गई

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के बढते प्रभाव के मददेनजर जनपद मे चल रहे स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर मे विभिन्न स्थानो पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त की गई।

बरसात के मौसम को दृष्टिगत नाले नालो की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति अंजु अग्रवाल के निर्देश पर आज सफाई कर्मियो ने नई मन्डी राजवाहा रोड पर बाबूराम गेट के सामने से शमशान घाट तक वार्ड 19 में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया।

उल्लेखनीय है कि बरसात के मौसम तथा कोरोना वायरस के बढते प्रभाव के कारण पालिका प्रशासन द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत ताकि गंदगी से संक्रमण ना फैले व पानी की निकासी ना हो पाने से मलेरिया ना हो जाए। उक्त सभी कारणो को ध्यान मे रखते हुए पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − seven =