Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवती से छेडछाड के आरोप मे दो गांवो के लोग एक दूसरे के सामने,मारपीट व झगडे की सूचना

भोपा। युवती से छेडछाड के आरोप मे दो गांवो के लोग एक दूसरे के सामने आ गए। आपसी विवाद मे मारपीट व झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस मे झगड रहे ग्रामीणो को लाठियां फटकार कर दौडाया।

सूत्रो के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर मे एक युवती आज सुबह बंजारा समाज की एक युवती कूडा डालने के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच नंगला बुजुर्ग निवासी एक युवक ने उक्त युवती के साथ छेडछाड कर दी।

बताया जाता है कि छेडछाड की सूचना मिलने पर कासमपुर के लोगो ने उक्त युवक को पकड लिया और उसकी धुनाई कर डाली। जैसे ही युवक के परिजनो को इसका पता चला तो उनके पक्ष के लोग भी घटना स्थल पर आ गए।

देखते ही देखते दोनो पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए।बताया जाता है कि इसके बाद दोनो पक्षो के बीच पथराव भी हुआ। हालांकि पथराव मे किसी को गंभीर चोट आने की सूचना नही है।

मामले की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड को तितर-बितर किया। पुलिस ने इस दौरान तीन-चार आरोपी युवको को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया।

बाद मे पुलिस ने दोनो पक्षो के जिम्मेदार लोगो की मध्यस्तता से मामला शान्त करा दिया। पुलिस की पहल से यह मामला पूरी तरहा शान्त हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 9 =