सैन डिएगो स्थित नौसैन्य अड्डे पर युद्ध पोत पर लगी आग
अमेरिका के सैन डिएगो स्थित नौसैन्य अड्डे पर युद्ध पोत पर लगी आग में कम से कम 57 लोग झुलस गए। रियर एडमिरल फिलिप सोबेक ने बताया कि ‘यूएसएस बोनहोम्मे रिचर्ड’ में रविवार सुबह उस इलाके में आग लगी जहां पर वाहनों को रखने की जगह थी और वहां पर मरम्मत कार्य चल रहा था।
Sailors and Federal San Diego firefighters continue to battle a fire aboard amphibious assault ship #USSBonhommeRichard (LHD 6) in #SanDiego. #USNavy and @SurfaceWarriors will continue to provide updates as information becomes available.
Details: ⬇️ https://t.co/s1fcVHg2do pic.twitter.com/Bnnah4LMau
— U.S. Navy (@USNavy) July 13, 2020
अमेरिका नौसेना ने बताया कि शुरुआत में 17 नौसैनिकों और चार आम नागरिकों के झुलसने की सूचना थी, लेकिन सोमवार तड़के आग से घायल होने की संख्या 57 हो गई जिनमें से पांच लोगों को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।
बताया कि पोत पर लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन दल के कर्मचारी पानी की बौछारे मार रहे हैं और हेलीकॉप्टर से भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
सोबेक ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि नाविक इस मोर्चे पर बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोत पर कोई गोलाबारूद मौजूद नहीं है, लेकिन उसमें करीब 37 लाख लीटर ईंधन है और आग से बहुत नीचे है। सोबेक ने बताया कि सेन डिएगो नौसन्य अड्डे पर लंगर डाले पोत में जब विस्फोट हुआ और आग की लपटे निकलनी शुरू हुई, उस समय उस पर 160 नौसैनिक और अधिकारी सवार थे।
अमेरिका पैसिफिक फ्लीट में नेवल सरफेस फोर्स के प्रवक्ता माइक रैने ने बताया कि पोत सक्रिय रूप से ड्यूटी पर होता है तब करीब एक हजार कर्मचारी इस पर सवार होते हैं।
सेना परिचार के प्रमुख एडमिरल माइक गिल्डे ने कहा कि सभी चालक दल के सदस्यों की जानकारी है। सोबेक ने कहा कि खबर है कि पोत के भीतर धमाका हुआ। हम अभी निश्चित रूप से यह नहीं बता सकते हैं कि इस धमाके की वजह क्या है। उनका मानना है कि अधिक दबाव की वजह से कम्पार्टमेंट गर्म हुआ।
