वैश्विक

USA: व्हिस्की बैरल सैलून बार में हुई गोलीबारी-  3 की मौत

USA के ओकलाहोमा सिटी के एक बार में शनिवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, फिलाहल गोलीबारी की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

समाचार चैनल ‘कोको टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम ओकलाहोमा सिटी में न्यूकैसल रोड के पास स्थित व्हिस्की बैरल सैलून में शनिवार रात नौ बजे के आसपास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं.

ओकलाहोमा सिटी पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि जांचकर्ता घटना की जांच में जुट गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है और पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 8 =