उत्तर प्रदेश

Agra News: एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड भाई और भाभी

Agra News: एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले शातिर को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गिरोह का हर राज फाश कर दिया है। पुलिस को बताया है कि उसका भाई और भाभी इस फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड है। वो खुद दोनों के इशारे पर काम करता है। लोगों से ठगी की रकम वसूलता है। दोनों ख़ुद को एयर फोर्स का अधिकारी बताकर ठगी का काम कर रहे है।

जानकारी सामने आने के बाद पुलिस टीम में जितेंद्र के भाई मनोज और उसकी पत्नी सपना की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर ने बताया कि मनोज अपनी पत्नी को बड़ी अफसर बताकर लोगो से मिलवाता था।

पत्नी बातचीत कर लोगों का भरोसा जीत लेती थी। इसके बाद ठगी का खेल शुरू होता है। नौकरी लगवाने के बदले में पति पत्नी लोगों से ₹7 लाख में सौदा करते थे। आधा पेमेंट एडवांस में लेते थे। आधा पेमेंट नौकरी लगने के बाद लेने की बात कहते थे।

लोगों की नौकरी तो लगती नहीं थी। रुपए लेने के बाद शातिर पति पत्नी गायब हो जाते थे। फर्जीवाड़े के इस खेल में जीतेंद्र का भाई मनोज उसकी पत्नी सपना और मनोज का एक दोस्त शामिल है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त शहर ने बताया कि सभी लोग मिलकर गिरोह चला रहे थे। लोगों को नौकरी के नाम पर ठग रहे थे। रुपए के लेनदेन का काम मनोज का भाई जीतेंद्र करता था। जरूरत पड़ने पर अपने दोस्त को एयरफोर्स का बड़ा अधिकारी बताकर मनोज और सपना लोगों की उससे बात करवा देते थे। लोगों का बातों से भरोसा जीत लेते थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 14 =