Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना चरथावल पुलिस द्वारा चार गोतस्कर गिरफ्तार

चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर भूरे के भट्टे के पास ईख का खेत ग्रा दधेडू कलां से ०४ गौतश्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में साहिब आलम उर्फ लाला पुत्र इरफान नि० ग्राम दधेडू खुर्द थाना चरथवाल मु०नगर, उम्मेद पुत्र इरफान नि० ग्राम दधेडू खुर्द थाना चरथवाल मु०नगर, शाहरुख पुत्र इरफान नि० ग्राम दधेडू खुर्द थाना चरथवाल मु०नगर, समीर पुत्र मुस्तफा नि० ग्राम दधेडू खुर्द थाना चरथवाल मु०नगर बताया

जिनके कब्जे से ०२ तमंचा मय ०४ जिन्दा कारतूस ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ७० किग्रा गौमांस, गौकशी के उपकरण(कुल्हाडी, तीन छुरा, मोहरे, दो लडकी के गुटखे, तराजू-बाट आदि) बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चरथावल पर धारा-३०७ भादवि एवं ३/२५/२७ आयुद्ध अधि० एवं ३/५/८ गौवध अधि० में अभियोग पंजीकृत किये गये है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 1 =