Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिले में कोरोना का संक्रमण: 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हडकम्प

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण बढता ही जा रहा है और आज फिर 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हडकम्प मच गया जहां गत दिवस भी 3 कोरोना पाजिटीव मिले थे

जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। इसके साथ ही जनपद में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढकर 160 हो गयी है। शहर के अलग-अलग इलाकों से कोरोना पॉजिटिव मिले है।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के अनुसार आज प्राप्त हुई कुल 230 रिपोर्टस में से 211 नेगेटिव आयी तथा 19 पाजिटीव रिपोर्टस आयी जिसमें बुढाना से 10, मोरना से 1, रोहाना से 1, शाहपुर से 2, अग्रसैन विहार 2, रैदासपुरी से 2, गौशाला नदी रोड से 1 पाजिटीव मिले है।

जिसके बाद जनपद में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढकर 160 हो गयी है। डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव व सीएमओ डा. प्रवीन चौपडा का कहना है कि सभी नागरिको ंको अधिक से अधिक समय अपने घर पर रही रहना चाहिए तथा कोई जरूरी कार्य होने पर ही घर के बाहर निकलना चाहिए 

मास्क, ग्लोब्स, व सैनैटाइज का भी समय समय पर इस्तेमाल करना चाहिए तथा घर जाते ही हाथों को धोना चाहिए। सोशल डिस्टेन्स से ही कोरोना से बचाव सम्भव है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =