वैश्विक

Arab देशों से भारतीय सामानों का बहिष्कार करने का अनुरोध, लेख में नुपूर शर्मा का किया जिक्र-Al-Qaeda

Al-Qaeda ने अपनी पत्रिका में प्रकाशित एक लेख में भारत के खिलाफ जहर उगला है. साथ ही उसने अरब देशों से भारतीय सामानों का बहिष्कार करने का अनुरोध किया है. Al-Qaeda ने अपनी पत्रिकार में कथित ईशनिंदा को लेकर भारतीयों, हिंदुओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

इसके अलावा उसने लेख के माध्यम से मुस्लिम देशों से भारतीयों, भारतीय उत्पादों और अरब देशों में काम कर रहे हिंदुओं का बहिष्कार करने को कहा है. आतंकी समूह अल-कायदा मीडिया, अस-साहब ने एक पीरियॉडिकल मैगजीन वन उम्माह (Periodical Magazine One Ummah) का पांचवां अंक प्रकाशित किया, जिसमें एक लेख के जरिये भारतीयों पर निशाना साधा गया है.

Al-Qaeda ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी का भी जिक्र किया है और भारत में ईशनिंदा के बार में भी लिखा है. आतंकी संगठन ने सभी मुस्लिमों और मुस्लिम देशों को भारत के खिलाफ एकजुट होने को कहा है. लेख में लिखा है कि मुस्लिम जगत में चुप्पी की वजह से भारत की हिंदुवादी सरकार ने हद पार कर पैगंबर मोहम्मद का अपमान कर दिया.

Al-Qaeda ने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए मदद मांगी है. लेख में लिखा है, ‘हम इस हिंदू सरकार के खिलाफ एकजुट होने और भारत में अपने भाइयों-बहनों की मदद का आह्वान करता हूं ताकि अल्लाह के दुश्मन हमारे पैगंबर के खिलाफ इस तरह के अपमानजनक अपराध को दोहराने की हिम्मत न कर सकें.

Al-Qaeda पत्रिका में सोमालिया में अलकायदा की एंट्री को लेकर भी जानकारी दी गई है. आर्टिकल में अल-शबाब के पूर्व अमीर अहमद अब्दी गोडाने उर्फ मुख्तार अबू जुबैर का जिक्र किया है. बता दें कि गोडेन को अमेरिका ने वॉन्टेड घोषित कर रखा था हालांकि सोमालिया में ही 2014 के 1 सितंबर को अमेरिकी ड्रोन हमले में वह मारा गया था.

Al-Qaeda लेख में लिखा है कि हम सभी मुसलमानों, विशेष रूप से व्यापारियों को भी भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करने, हिंदू कर्मचारियों की नौकरी छीनने और उन्हें मुस्लिम देशों से बाहर निकालने का आह्वान करते हैं.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 1 =