संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: सर्दी से ठिठुरे लोग अलाव पर हाथ सेंक कर ठंड से कर रहे हैं बचाव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) ठंड का सितम जारी है। मंगलवार सुबह कोहरे के साथ शीतलहर ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया। सूरज तो बादलों के बीच से निकला ही नहीं। करीब २० किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही हवा ने दुश्वारियां को बढ़ा दिया। बच्चे घरों में दुबके रहे। जबकि बड़ों को मजबूरन काम पर जाना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

७ डिग्री पर पहुंचा सुबह का तापमान

पश्चिम उत्तर प्रदेश मैं ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को भी सुबह के समय सूरज नहीं निकला। सुबह का न्यूनतम तापमान ७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। २० किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही है। हवाओं से लोगों की दुश्वारियां में इजाफा हुआ है।

अलाव पर हाथ सेंक कर ठंड से बचाव कर रहे हैं लोग

आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को जिला प्रशासन ने शीतकालीन अवकाश घोषित कर राहत दे दी है। लेकिन आम जनमानस ठंड से प्रभावित हो रहा है। रोजी-रोटी की तलाश में लोगों को कप कंपाती ठंड के दौरान ही घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। जो लोग अपने काम और कारोबार पर पहुंचे, उन्हें ठंड से राहत पाने के लिए अलाव पर हाथ सेकने पड़े।

कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर-सुबह के समय ७ डिग्री तापमान और तेज हवाओं ने लोगों की जीवनचर्या को प्रभावित किया। कोहरा होने के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। वाहनों को सड़कों पर रेंगना पड़ा। सुबह सूरज न निकलने के कारण लोग लाइट ऑन कर वाहन चलाते दिखे।

कोहरे के चलते रद्द की गई ट्रेन-कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी आने की वजह से सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या ०४४०३ को रद्द कर दिया गया है। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट विपिन त्यागी ने बताया कि दृश्यता काफी कम है। इसलिए सहारनपुर से सुबह ४.४० बजे चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली ०४४०३ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 361 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 3 =