स्वामी कल्याणदेव महाराज की 16 वीं पुण्य तिथि मनाई
भोपा। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की 16 वीं पुण्य तिथि बहुत ही सादगीपूर्वक मनाई गई। इस दौरान शुकतीर्थ स्थित विभिन्न आश्रमो के साधु सन्तो,मन्दिरो के पुजारियो एवं स्वामी जी के अनुयायियो ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि अर्पित की।
इस दौरान सोशल डिस्टेन्स का विशेष ख्याल रखा गया।पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे आज तीन सदी के युगदृष्टा शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव जी महराज की 16 वीं पुण्यतिथि पर आज श्री शुकदेव मन्दिर परिसर स्थित स्वामी कल्याणदेव जीम महाराज के समाधि स्थल पर उनकी मुर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी गई।
इस दौरान स्वामी जी के परम शिष्य ओमानन्द ब्रहमचारी,नैष्ठिक ब्रहमचारी केशवानन्द महाराज, ओंकारेश्वर महाराज, समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू सहित विभिन्न मठ एवं आश्रमो से साधु सन्यासी एवं स्वामी जी के शिष्य तथा संस्कृत विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।
