प्रदूषण को गंभीरता से लें फैक्ट्री मालिकः डीएम
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए अन्य सावधानियो के अलावा प्रदूषण से मुक्ति का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। बीमारियों से बचा जा सके। जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने की आवश्यक्ता है।
कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे प्रदूषण के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बैठक मे मौजूद जनपद की विभिन्न इण्डस्ट्रियल एसोसिएशन मालिको के साथ आहूत बैठक मे प्रदूषण के सम्बन्ध मे दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि मिल प्रशासन को प्रदूषण के सम्बन्ध मे विशेष अहतियात बरतना चाहिए। फैक्ट्री स्वामियो को इस और पूरी तरह गम्भीर रहना चाहिए।
फ़ैक्टरियों के प्रदूषण से फैल रही बीमारियों व जनमानस को हो रही दिक्कतों पर आज @DmMuzaffarnagar @jselvakumari दिखी काफी सवेदनशील.उद्योगपतियों को दी चेतावनी कहा- गांव में जाकर देखे जनता को कितनी बीमारियां हो रही है दुर्गंध से जीना मुहाल हो रहा है ग्रामवासियों का. सुधार के निर्देश। pic.twitter.com/Yz3eyzdGTX
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 14, 2020
तथा प्रदूषण से बचाव के प्रयासो पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। उन्होने कहा कि वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव के मददेनजर तथा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत अब प्रदूषण से बचाव के लिए सार्थक प्रयासो की जरूरत है।
ताकि वातावरण शुद्ध रहे तथा फैक्ट्री मे कार्यरत श्रमिक स्वस्थ रहें।
