अभिमन्यु सिंह ने कराटे मे किया Muzaffarnagar का नाम रोशन
Muzaffarnagar। राजस्थान के जयपुर शहर में आयोजित 11 वीं अन्र्तराष्ट्रीय करांटे प्रतियोगिता में अनेको देशों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से 21 सदस्यीय कराटें टीम जयपुर पहंुची तथा कराटे प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। काता/उमेते दो अलग-अलग विद्यद्याओं मे दमदार प्रर्दशन किया।
साथ ही 12 गोल्ड तथा 11 सिल्वर तथा 9 कास्य पदक जीतकर मुजफ्फरनगर व उत्तर प्रदेश सहित भारत का नाम रोशन किया। इस अवसर पर वल्र्ड करांटे फेडरेशन डब्लू केएफ के ए ग्रेड रैफरी वल्र्ड फेम जापान के ग्रेन्ड मास्टर सीहान मीनोरू काना जावा ने डब्लू केएफ के नए नियमों को रैफरी/जज सैमिनार के माध्यम से अवगत कराया। अन्र्तराष्ट्रीय करांटे प्रतियोगिता मे दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मुजफ्फरनगर निवासी कराटे चैम्पियन अभिमन्यु सिंह जो कि एम.जी. पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में कक्षा 5 का छात्र है। उक्त छात्र के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

