उत्तर प्रदेश

Banda News: Court के आदेश पर कोका कोला कंपनी के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत

Banda News: कोका कोला की लिम्का कोल्ड ड्रिंक की बोतल में मांस के टुकड़े मिले जो छिपकली के बताए जा रहे हैं। कोल्ड ड्रिंक पीते ही युवक को उल्टी होने लगी और बेहोश हो गया। कोर्ट के आदेश पर कोल्ड ड्रिंक कंपनी के मुख्य कार्यालय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। युवक का कहना है कि इलाज में खर्च के साथ उनको मानसिक रूप से परेशानी उठानी पड़ी। उसका कहना है कि कंपनी द्वारा की गई लापरवाही की वजह से उसकी और उसके दोस्तों की जान भी जा सकती थी।

मोहल्ला मर्दन नाका के ढीमर मोहल्ला निवासी मनीष कश्यप के मुताबिक उसने अपने दोस्तों अमित सिंह, संदीप चौरसिया, नासिर अहमद और राशिद अहमद के साथ काले कुआं में स्थित बेकरी शॉप से कोल्ड ड्रिंक लिम्का की 5 बोतल लीं।

मनीष कश्यप और अमित सिंह ने कोल्ड ड्रिंक बोतल का ढक्कन खोलकर पी लिया। मनीष कश्यप को उल्टियां होना शुरू हो गईं और वह कुछ देर में बेहोश होकर गिर गया साथ मौजूद दोस्तों ने देखा तो बोतल के मांस के टुकड़े दिखे 3 बोतलों में नजर आए। एक बोतल अभी भी सील पैक रखी है।

उसी दिन शाम 8:30 बजे कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मामले की शिकायत की गई। साथ ही ईमेल के माध्यम से लिम्का कोल्ड ड्रिंक की फोटोग्राफ के साथ शिकायती पत्र दिया गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − five =