Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

298.06 करोड की लागत से मुजफ्फरनगर- बडौत मार्ग का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर- मा0 मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश के सर्वागीण विकास हेतु 2250 करोड रूपये की वाह्य सहायतित परियोजनाओं का डिजीटल माध्यम से लोर्कापण एंव शिलान्यास किया।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 298.06 करोड की लागत से मुजफ्फरनगर- बडौत मार्ग का भी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर एनआईसी में मा0 राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, मा0 विधायक बुढाना उमेश मलिक, मा0 विधायक खतौली विक्रम सैनी, मा0 विधायक प्रमोद उंटवाल उपस्थित थे।
मा0 विधायक उमेश मलिक ने बताया कि जनपद मंुजफ्फरनगर में प्रारम्भ बिन्दु 3 किमी, राज्यमार्ग 12 (पानीपत खटीमा मार्ग) से अन्तिम बिन्दु किमी 62 प्रमुख जिला मार्ग हैं।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश के सर्वागीण विकास हेतु 2250 करोड रूपये की वाह्य सहायतित परियोजनाओं का डिजीटल माध्यम से लोर्कापण एंव शिलान्यास किया
उन्होने बताया कि यह मार्ग मेरठ करनाल राज्यमार्ग 14 एवं कैराना-बुढाना-खतौली-प्रमुख जिला मार्ग 22 से जुडता है। इस मार्ग का चैडीकरण हो जाने से दिल्ली से हरिद्वार वाया बागपत, बडौत, मुजफ्फरनगर होकर जाना आसान हो गया है। उन्होने बताया कि इससे तावली, हरसौली, काकडा, पापर डौली, शाहपुर, उमरपुर, शाहडब्ब्र, भसाना, बिटोडा, दाह एवं बामनौली लाभान्वित होगे। यह मार्ग 02 लेन विद पेब्ड शोल्डर होगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21164 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 14 =