Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग अलग सडक हादसो मे कई घायल-जिला चिकित्सालय भिजवाया गया

मुजफ्फरनगर। अलग अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी साजिद पुत्र अब्बास आज सुबह टै्रक्टर-ट्राली द्वारा अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लेकर आ रहा था कि खेतो से चारा लाते वक्त अचानक ट्राली से गिरकर घायल हो गया।

जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मौहल्ला गउशाला निवासी वीशु ठाकुर बाईक द्वारा चरथावल रोड पर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह काली नदी पुल के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह सरिये से लदी ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया।

जिसे आसपास के लोगो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। शाहपुर के कसेरवा निवासी विपिन पुत्र चन्द्रभान बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर किसी काम से आते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया।

पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार से लौटते वक्त जीप की चपेट मे आकर घायल हो गया।

जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया। बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी नरेश अपनी मां शकुन्तला के साथ बाईक द्वारा शाहपुर के कसेरवा से लौटते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली मे आकर घायल हो गया।

इस हादसे मे उसकी मां को भी कुछ चोटे आई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल मां बेटे को सीएचसी पर भिजवा दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =