Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा

मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ताओ ने मकानो की अर्जित की गयी भूमि का प्रतिकर दिलाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।
भाकियू के पूर्व युवा अध्यक्ष चौ.राहुल मलिक के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे भकियू कार्यकताओ ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के नाम सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि प्रार्थीगण की मौजा जागाहेडी मे खसरा नं.231 व 98 की भूमि पटटे द्वारा आबंटित सन 1976 मे प्रार्थीगण को मिली थी।

प्रार्थीगण की भूमि मे मकानात व दुकानात बनी हुई है। प्रार्थी रणधीर पुत्र मुन्शी की खसरा नं.-231 की बैनामे द्वारा खरीदी हुई भूमि हे। प्रार्थीया की खसरा नं.231 व 96 मे एन.एच. द्वारा निशानदेही के अनुसार प्रार्थीगण मकानात व दुकानात पूरी तरह ध्वस्त हो जायेंगे।

प्रार्थीगण इस बाबात 3 ए मे भी श्रीमाम जी के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत की थी। इसलिए न्यायहित मे प्रार्थीगण ने इस सम्बन्ध मे 24 जून 2020 को प्रार्थना पत्र दिया था।

परन्तु कोई कार्यवाही नही हो सकी है। अतः प्रार्थीगण की अर्जित भूमि खसरा न.231 व 98 मे अवार्ड मे भूमि का परिसम्पत्ति का प्रतिकर दिनाया जाए।

ज्ञापन सौपने वालो मे रणधीर पुत्र मुन्शीराम, साबिर पुत्र इनायत, विपिन पुत्र विजयपाल, बिजेन्द्र पुत्र बाबूराम, मांगेराम पुत्र भरतू, वीरपाल पुत्र कश्मीरा, विपिन,विनोद आदि ग्रमाण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =