Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में भारत विकास परिषद ने किया पारिवारिक सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में न्यू दावत पार्टी हॉल आदर्श कॉलोनी लिंक रोड पर भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन शाखा द्वारा दिसंबर माह की पारिवारिक सभा का आयोजन नववर्ष धमाका के रूप में धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा व शाखा संरक्षक, संजय मिश्रा व्यापारी नेता,अशोक कुमार सिंघल प्रांतीय चेयरमैन सर्व शिक्षा अभियान, शाखा अध्यक्ष मनीष गर्ग,शाखा सचिव विनीत गुप्ता,शाखा कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता, महिला संयोजिका डॉ रश्मि विनायक द्वारा भारत माता, विवेकानंद व डॉ० सूरज प्रकाश की फोटों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने वंदे मातरम का सामूहिक गान किया।

कार्यक्रम में मनोज शर्मा के बहनोई तथा भारत शर्मा का माल्यार्पण व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ नव्या सिंघल के भजन से शौर्य अग्रवाल ने एक मधुर गीत की धुन सुनाई। कार्यक्रम में डॉ अंजलि गर्ग,डॉ रश्मि विनायक, अनिल कुमार शर्मा ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में नवनीत गुप्ता ने चुटकुले सुनाए। डॉ बृजेश अत्रेय ने पैरोडी व भजन सुनाएं। सुनीता शर्मा ने सुंदर भजन और नव वर्ष पर कविता पाठ किया तथा मोहनलाल ने सदाबहार चुटकुले सुनाकर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में गायक कुशल ने पुराने सुंदर गीत सुनाए।

प्रात से प्राप्त छात्र प्रतिभा सम्मान के पुरस्कार शिवम गर्ग, शुभंकर गर्ग, शौर्य अग्रवाल, तनुश्री मिश्रा को प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शशिकांत कौशिक, बृजमोहन शर्मा, डॉक्टर बृजेश आत्रेय, मोहनलाल, डॉक्टर दीपक गर्ग,नीरज सिंघल, पुरुषोत्तम दास सिंघल, राजकुमार गुप्ता, डॉ० राहुल कुशवाहा, राजकुमार गर्ग, ओ डी शर्मा, अनिल शर्मा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन भारत भूषण ने किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =