Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मूंछ से लेकर मीनू त्यागी व संजीव जीवा आदि सभी बडे बदमाश पुलिस के राडार पर

मुजफ्फरनगर। कानपुर प्रकरण के बाद यूपी पुलिस ने अपराधियो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश के साथ साथ जनपद पुलिस भी अब पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस द्वारा प्रतिदिन दुर्दांत अपराधियो की कुंडली खंगाल कर उनके गुर्गो की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भय मुक्त अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए कृत संकल्पित सरकार की मंशा पूरी करने के उददेश्य से एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के अर्न्तगत सुशील मूंछ से लेकर मीनू त्यागी व संजीव जीवा आदि सभी बडे बदमाश पुलिस के राडार पर हैं।

भू माफियाओ एवं क्रिमिनल पर पुलिस की निगाह टेढी है। पुलिस विभाग द्वारा अपराधियो केे खिलाफ चल रही मुहिम मे अर्न्तगत कुख्यात अपराधियो के गुर्गो की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है।

पुलिस विभाग द्वारा मीनू त्यागी गैंग के अर्पित त्यागी पुत्र स्व.विक्की त्यागी गैंग, रक्षित त्यागी पुत्र स्व.विक्की त्यागी गैंग, सोनू त्यागी पुत्र इन्द्रजीत मीनू त्यागी गैंग की हिस्ट्रीसीट खोलने के साथ सुशील मूंछ गैंग के अपराधी ईनाम पुत्र रशिद, संजय पुत्र रामपाल की हिस्टशीट खोली गई। जनपद पुलिस की अपराधियो के खिलाफ कडी कार्यवाही के चलते सुशील मूंछ गैंग के सदस्य अंकुर पुत्र बृजवीर सिह, विक्रांत पुत्र अनिल की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

जनपद पुलिस द्वारा अपराधियो के खिलाफ छेडे गए अभियान से गुण्डा तत्वो मे हडकम्प मचा हुआ है। पुलिस की सक्रियता को देख विक्की त्यागी गैंग के सदस्य/अभियुक्त रूचिन त्यागी निवासी गांव दतियाना जो कि थान मंसूरपुर से गैंगस्टर एक्ट मे है।

आरोपी रूचिन त्यागी थाना मंसूरपुर के सीएम-374/15यूएस-2/3 गैंगेस्टर एक्ट मे जानीनान नरेन्द्र पुत्र हरपाल से जमानत तुडवाक बीते दिन जेल चला गया है।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपी रूचिन त्यागी के खिलाफ हत्या,लूट जैसी संगीन धाराओ मे मुकदमा दर्ज है। रूचिन छपार थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

पुलिस द्वारा बीते दिन संजीव जीवा गैंग के अपराधियो की हिस्ट्रीशीट खोली गई। पुलिस द्वारा पारस चौधरी पुत्र जगपाल, रोहित शेटटी पुत्र प्रकाश चन्द की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे चल रहे अभियान के अर्न्तगत कुख्यात सुशील मूंछ गैंग के सदस्य अमर सिह पुत्र उदयवीर सिह निवासी सिरसली थाना बागपत व हाल पता अंकित विहार थाना नई मन्डी द्वारा गैगेस्टर एक्ट मे जामीनान अनिल पुत्र प्रिरथी से जमानत तुडवाकर जेल गया गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपराधियो के खिलाफ चला ए गए अभियान से गुण्डा तत्वो मे हडकम्प मचा हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =