News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की कामनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल रहे। यज्ञ में आहुति देकर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की कामना की गई। मुजफ्फरनगर के पंचमुखी भगत सिंह रोड स्थित तुलसी मंदिर में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया।
प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने यज्ञ में मुख्य यजमान के तौर पर प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम का अभिन्न अंग है। कहा कि हाल में ही रुड़की के समीप कार एक्सीडेंट में वह गंभीर घायल हो गए थे। उन्होंने यज्ञ में आहुति देकर ऋषभ पंत के बेहतर स्वास्थ्य और उनके दीर्घायु होने की कामना की। व्यापारी नेता राहुल गोयल ने कहा कि पंत ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइ प्रदान की है।
यज्ञ आयोजक व्यापारी नेता राहुल गोयल ने बताया कि ऋषभ पंत के स्वास्थ्य लाभ व पुनरू मैदान में लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए आचार्य पंडित हेमनाथ शास्त्री ने मंत्र उच्चारण से यज्ञ पूर्ण कराया। तुलसी मंदिर घास मंडी चौक भगत सिंह रोड पर इस अनुष्ठान में विपुल शंकर गोयल, संजय गर्ग उपाध्यक्ष जिला भाजपा, विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रोहित तायल मंडल अध्यक्ष, राजकुमार सिद्धार्थ अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, गोपाल गर्ग, मनीष तलार कार्यालय प्रभारी भाजपा,प्रवीण पीटर सभासद, प्रेमी छाबड़ा, नरेश मित्तल सभासद शिशुकांत गर्ग एड.,संजय जिंदल काका,श्रवण गुप्ता, संजय बंसल,रजत गोयल आदि शामिल रहे।

 

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बालिकाओं और महिलाओं में स्वावलंबन, सुरक्षा, विश्वास और सशक्तिकरण की भावना पैदा करने में पुलिस जुटी है। पुलिस ने रविवार सुबह विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। महिला पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने बस स्टॉप सड़क और रेस्टोरेंट्स के बाहर मिले यूवकों और संदिग्धों से वहां खड़े होने का कारण पूछा। महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। मुजफ्फरनगर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विश्वास का माहौल बनाने के उद्देश्य से समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम ने रविवार को अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले कोचिंग सेन्टरों, गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया।
विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी दी गई
अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन की और से महिलाओं और बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं अथवा हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान-प्रदान भी किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों और मनचलों की चेकिंग भी की गई।

 

सुंदरकांड पाठ हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री आदर्श रामलीला भवन पटेलनगर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर नववर्ष-२०२३ का स्वागत भव्य सुंदरकांड पाठ से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने पूजन आरती के साथ सुंदर काण्ड का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर पटेल नगर रामलीला के प्रबंधक अनिल ऐरन ने कहा सभी युवा आने वाले जीवन का समय व्यर्थ ना करे अपने धर्म की रक्षा करे अपने माँ बाप की खूब सेवा करे सुदरकाण्ड पाठ के पशचात सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया सुन्दरकाण्ड पाठ में मुख्य यजमान अनिल ऐरन व उनकी पत्नी रही। श्री आदर्श रामलीला कमेटी, पटेल नगर नई मंडी के संरक्षक मनीष चौधरी, प्रबंधक अनिल ऐरन, संयोजक विकल्प जैन, अमित भारद्वाज, अनिल गोयल, नारायण ऐरन, पंकज शर्मा डायरेक्टर, अमित शर्मा डायरेक्टर, बृजेश गर्ग डायरेक्टर, जितेन्द्र उर्फ छोटू, अंशुल गुप्ता, विनय गुप्ता, यश गर्ग, विवेक गर्ग, आकाश गर्ग आदि मौजूद रहे।

सर्दी व कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) घने कोहरे तथा सर्दी का असर आज दिनभर देखने को मिला। रविवार सुबह घना घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान ६.२ डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर बढ़ने से जन-जीवन थम सा गया। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
रविवार को नए साल की पहली सुबह में लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। आसमान में छाए कोहरे के कारण लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अलाव पर हाथ सेंक ठंड से पाई निजात
तापमान के काफी नीचे जाने से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। रविवार को भी मौसम काफी ठंडा रहा। सुबह का तापमान ६.२ डिग्री सेल्सियस रहने के कारण ठंड का एहसास बरकरार रहा। ऐसे में लोगों ने अलाव पर हाथ सेंक कर ठंड से निजात पाई। बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान १७ डिग्री रहा था।नए साल पर भी सर्दी के असर के चलते लोग अपने घरो मे दुबके रहे। घने कोहरे के कारण वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आए। सर्दी के कारण पशु-पक्षी भी ठण्ड से बचने के लिए इधर-उधर दुबकते रहे। नूतन वर्ष पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओ तथा स्वयंसेवीसंस्थाओ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नए साल की पहली किरण के साथ लोगों ने अपने दिन की शुरूआत की। किसी ने अपने परिवार सहित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढाया तो किसी ने निराश्रितो को कम्बल व गर्म कपडे वितरित किए। नन्हे मुन्ने बच्चों ने नए साल को लेकर एक नई उमंग रही। नए वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमांे के मददेनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

 

राजवाहे मे बहता मिला शव
मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजवाहे मे अज्ञात महिला का शव बहता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव कैथोडा राजवाहे में अज्ञात महिला का शव बहता देेख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि उक्त शव सडी-गली अवस्था मे है। जो देखने मे कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जो सम्भवतः कहीं दूर से बहकर आया है।

बाइकों की टक्कर
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दो बाईकों के बीच हुई आमने-सामने की भिडन्त में एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गंाव विज्ञाना निवासी साजिद अपनी बाईक द्वारा शाहपुर किसी काम से जा रहा था कि इसी बीच एक अन्य बाईक से उसकी बाईक टकरा गई। इस हादसे मे ंयुवक साजिद घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया।

हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीसीएम की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव बिलासपुर निवासी ब्रजमोहन सैनी पुत्र रामस्वरूप आज सुबह अपने छोटे भाई मनोज के साथ बाईक द्वारा कूकडा ब्लॉक पर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह बिलासपुर बाईपास की और मुडा कि इसी बीच मेरठ की और से तेजगति से आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर एकत्रित अन्य वाहन चालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव का हुआ सम्मानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शहर की जाट कालोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान जनपद जाट महासभा के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज नववर्ष के पावन अवसर पर जाट कालोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण जावला उर्फ गुडडू के आवास पर आयोजित अभिनन्दन समारोह में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार जिन्दल एड., महासचिव जितेन्द्र कुमार एवं पूर्व महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक एड. को बुके भेंट कर, शॉल औढाकर तथा मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उमेश मलिक पूर्व विधायक, जगदीश बालियान अध्यक्ष जाट महासभा, नरेश कुमार मलिक प्राचार्य जाट डिग्री कॉलेज, जनपद जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता अनिल चौधरी मुन्नू, मांगेराम वर्मा, धर्मवीर मलिक, प्रियव्रत आर्य, डा.जीतसिह तोमर, कैप्टन प्रवीण कुमार, डा.हरेन्द्र सिरोही, जगदीश मलिक, डा.बिजेन्द्र बेनीवाल, डा.विजय ढाका, भोपाल सिंह, रणधीर सिंह दरोगा, गजेन्द्र पाल, मास्टर गजेदं्र पा सिंह, यदवीर सिंह बिटटू, देवेन्द्र अहलावत चेयरमैन,प्रवीण मलिक, रामपाल वर्मा कुटबी, हरपाल निर्वाल, निर्मल पाल सिंह, डा. गिरीराज किशोर, मनोज कुमार, अरविंद मलिक, कृष्णपाल सिंह, उमेश मलिक, निरोजपाल सिंह, सुधीर बालियान एड.,विकास मलिक, अरूण जावला, कपिल अहलावत, प्रवेश बालियान, प्रदीप मलिक, विकास मलिक, पुष्पेन्द्र चौधरी आदि सैकडो वरिष्ठजनो ने स्वागत किया।

शातिर को किया गिरफ्तार
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियो एवं ईनामी अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनात -उ०नि० ललित कुमार, है०का० विनोद कुमार, का० रामप्रकाश कुन्तल, का० अमित कुमार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर देवी मन्दिर के पास रास्ते पर ग्राम मजलिसपुर तौफिर पर सिखलाई हुए तरीके से एक बार की दबिश देकर अभियुक्त मनोज पुत्र छतर सिंह नि० ग्राम मजलिसपुर तौफिर थाना भोपा मु०नगर उम्र करीब ४० वर्ष को मय एक अदद देशी बन्दूक (मसकट) १२ बोर व ०३ जिन्दा कारतूस १२ बोर नाजायज के साथ समय करीब ०१.४० बजे गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक अदद देशी बन्दूक (मसकट) १२ बोर, ०३ जिन्दा कारतूस १२ बोर बरामद किया। अभियुक्त मनोज उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

८००० स्टिक से बनाया अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर तुषार शर्मा ने फिर साबित की अपनी प्रतिभाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तुषार शर्मा ने एक बार फिर अपने जनपद का नाम रोशन किया है। तुषार ने अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के मंदिर का मॉडल अखबार की रद्दी व फेविकोल से ८००० स्टिक से ४ माह में तैयार कर अपनी प्रतिभा को साबित किया।
तुषार ने मंदिर के बेस में २००० स्टिक लगाई हैं। जिनको बनाने में एक माह का समय लगा। तुषार ने बताया कि मंदिर के फाउंडेशन में १५०० स्टिक के बीम बनाएं जिन को बनाने में २५ दिन का समय लगा। ३५ दिन में तुषार ने २००० स्टिक बनाकर बीम के ऊपर पेस्ट की, शिखर का कार्य १९०० स्टिक बनाकर ध्वजा सहित स्थापित किया। जिसको बनाने में २० दिन का समय लगा। मंदिर के शेष कार्य को ६०० स्टिक बनाकर १० दिन में संपन्न किया ।
तुषार के बनाए मंदिर का मॉडल अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर जैसा प्रतीत होता है। तुषार का सपना है कि वह एक दिन अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएं। बताया कि टॉप हंड्रेड रिकॉर्ड होल्डर एक्सीलेंट ऑन वर्ल्ड स्टेज २०२२ में भी उसका नाम आ चुका है।
रद्दी और स्टिक से बनाए विभिन्न मॉडल
तुषार ने बताया कि वह ३ साल से अनेकों मॉडल बना चुका है। जिनमें इंडिया गेट, लाल किला, गांधीजी का चरखा, व्हाइट हाउस, गोल्डन टेंपल , बद्रीनाथ धाम , केदारनाथ धाम, क्रिसमिस ट्री शिवलिंग आदि तुषार ने कई महापुरुषों के छायाचित्र भी शामिल है।

 

ग्रामीणों नेे प्रदर्शन कर जताया रोष
रतनपुरी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना क्षेत्र के पहले ही दिन अज्ञात लोगों की करतूत से लोगों मे नाराजगी गई। मौके पर पहंुचे अधिकारियों ने गुस्साये गामीणों को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के गंाव भूपखेडी मे असामाजिक तत्वों ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। आज सवेरे इसकी जानकारी मिलते ही दलित समुदाय के लोगों मे नाराजगी बन गई। ग्रामीणो द्वारा हंगामे की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। सीओ फुगाना सहित अन्य पुलिस अफसर तुरंत ही मय फोर्स के मौके पर पहंुचे। इस दौरान एसएचओ रतनपुरी मिथुन मय फोर्स के मौके पर मौजूद रहे। मौके पर पहंुचे अधिकारियों ने नई मुर्ति लगावाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शान्त कराया।

 

खंड विकास अधिकारी द्वारा पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी शाहपुर द्वारा विकासखंड की ग्राम पंचायत सौरम मेैंं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ प्लस आरआरसी सेंटर एवं ग्राम पंचायत गोयला में पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया। ओमवीर सिंह खंड विकास अधिकारी शाहपुर द्वारा विकासखंड की ग्राम पंचायत सौरम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ प्लस आरआरसी सेंटर एवं ग्राम पंचायत गोयला में पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय सचिव श्री पुनीत मलिक एवंश्री धर्मपाल सिंह प्रधान उपस्थित मिले ,पंचायत सचिवालय का रखरखाव अच्छी प्रकार से किया गया है जो प्रशंसनीय है ग्राम पंचायत शोरम मैं निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर मैं प्रयुक्त सामग्री एवं गुणवत्ता की जांच श्री संदीप कुमार ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ की गई जो सही पाई गई ,प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत सोरम द्वारा ग्राम में स्थापित किए गए पॉलिथीन बैंक के सत्यापन का कार्य भी संतोषजनक पाया गया ,प्रधान एवं सचिव को शीघ्र कार्य फोन कराने के निर्देश दिए गए सचिव एवं प्रधान द्वारा शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आश्वासन दिया गया।

 

कर्मचारियों को दी भावपूर्ण विदाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् में साल २०२२ का अंतिम दिन विदाई की बेला भी लेकर आया। पालिका में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत दो कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर भाव पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर कर्मचारी संगठन की ओर से पदाधिकारियों ने इस दोनों कर्मियों को जहां उपहार भेंट कर सम्मानित किया तो वहीं ईओ ने दोनों कर्मचारियों के फंड के चौक सौंपते हुए उनको सुखद जीवन की कामना के साथ विदा किया।
नगरपालिका परिषद् के सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की शाखा नगरपालिका मुजफ्फरनगर के द्वारा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से ईओ हेमराज सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह मौजूद रहे। ओमवीर सिंह ने पालिका में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर रिटायर्ड हुए जलकल विभाग के बीसी विनोद मित्तल और वाटिका के माली लालजी प्रसाद का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने दोनों कर्मचारियों की सेवा को सराहनीय बताया। ईओ हेमराज सिंह ने दोनों कर्मचारियों को उनके फंड के चौक सौंपे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह, महामंत्री सुनील वर्मा, संरक्षक मौ. सालिम, एई जलकल सुनील कुमार, जेई जलकल धर्मवीर सिंह, लिपिक तनवीर आलम, राजीव वर्मा, मैनपाल सिंह, विकास कुमार, प्रवीण कुमार, दुष्यंत चौधरी, संदीप यादव, अमित गोस्वामी, मुकेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

नववर्ष की शुरूआत पर किया हवन पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) २०२२ की उपलब्धियो के साथ विदाई देते हुए जगह-जगह जश्न बनाये गये। साथ ही २०२३ की शुरूआत नई बात – नई सोच – नई शुरूआत परमपराओं के साथ हुआ। वर्ष २०२३ का शुभारंभ हवन यज्ञ पूजन बडों के चरण स्पर्श कर देश को चहुँमुखी विकास देने के लिए हुआ ।
बेगराजपुर स्थित औधोगिक क्षेत्र की रेशू एडवरटाइजिंग में भारत विकास परिषद के जयप्रकाश गर्ग, जिला उघोग के महाप्रबंधक परमहंस मौर्य व विश्व के सबसे लंबे आदोलनकारी मास्टर विजय ने हवन कुड़ में पूर्णाहुति की। इस अवसर पर जयप्रकाश गर्ग ने कहा कि हवन यज्ञ से हमारे चहुँमुखी विकास के रास्ते खुलते है। महाप्रबंधक परमहंस ने सरकार की औधोगिक नीतियों को हवन यज्ञ के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाते हुये विस्तार से बताई जिससे मुजफ्फरनगर उद्योग सरकारी नीतियों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर रोजगार के साधन उपलब्ध करा सकें। विश्व प्रसिद्ध आदोंलनकारी मास्टर विजय ने अन्याये के खिलाफ हवन यज्ञ को माध्यम बनाते हुये कहा कि भारत को २०२३ में और ज्यादा भ्रष्टाचार मुक्त करना है। रेशू एडवरटाइजिंग के सत्यप्रकाश रेशू ने वर्ष २०२३ की शुभ बेला पर हवन यज्ञ को सबका साथ-सबका विकास का सशक्त मार्ग बताया। रेशू कम्पनी के सभी लोगों ने जयप्रकाश गर्ग, महाप्रबंधक उघोग व आदोलनकारी से जीवन को जीने एंव २०२३ को और ज्यादा महत्तवपूर्ण बनाने के गुरु मंत्र सिखे। अंत में सभी ने प्रधानमंत्री की माता हीराबेन को श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर रविकांत, मनीष भारती, रमन शर्मा, गरिमा सिंह, शैला गर्ग, मोहित गर्ग, शोभित गर्ग, विजय गोस्वामी आदि को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

 

रेलवे स्टेशन पर हुआ सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देश के अमर शहीद फौजी भाईयों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारी, पुलिस व रेलवे कर्मियों को समर्पित सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन आज नववर्ष के शुभागमन पर रेलवे स्टेशन पर हुआ, जिसमें प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में समाजसेवी टीम के सभी सदस्यों व रेलवे कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि यह सामूहिक राष्ट्रगान देश के उन फौजी भाईयों की याद में आयोजित किया जाता है, जिन्होंने अपने प्राण देश पर न्यौछावर कर दिए हैं। इसी प्रकार हर समय हमारी सेवा, सुरक्षा में लगे सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मियों, रेलवे व पुलिस वालों के प्रति भी आभार जताया गया है। आज का कार्यक्रम रेलवे स्टेशन की धरती से किया गया है और आने वाले कार्यक्रम रोडवेज बस स्टैंड पर होगा। पिछले लगभग डेढ़ साल से यह कार्यक्रम प्रमुख चौराहों पर हुआ है और आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा। इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य यह है कि सभी के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा हो और तिरंगे के प्रति सम्मान भी बढता रहे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रतिदिन सुबह हर धार्मिक स्थल से राष्ट्रगान का प्रसारण किया जाए, इस तरह के आदेश जारी किए जायें। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक फैजूररहमान ने कहा कि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में पिछले लगभग डेढ़ साल से शहर के सभी चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जा चुका है और आज रेलवे स्टेशन पर किया गया है। हमारी मांग है कि अब इसे जनपद से बाहर निकाला जाये और अगला प्रोग्राम देवबंद में किया जाए, जिस पर समाजसेवी टीम विचार कर निर्णय लेगी। नगरपालिका परिषद की सभासद पूनम शर्मा ने कहा कि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में हर महीने की पहली तारीख को प्रमुख चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जा रहा है और आज रेलवे स्टेशन पर किया गया है, जिसमें यह संदेश देने का प्रयास है कि जो यात्री ट्रेन से आ-जा रहे हैं, वह अपने शहर में जाकर इस बारे में बतायें और इस तरह के कार्य करने के लिए प्रेरित हो सके। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, फैजूररहमान, सभासद पूनम शर्मा, के पी चौधरी, जितेन्द्र मलिक, भरतवीर प्रधान, जयदेव पंवार, जितेन्द्र सिंह देशवाल कुश्ती कोच, सुमित मलिक, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, मुन्नू कश्यप, राजेन्द्र कश्यप, गायक सतपाल सिंह, पंडित विजय शास्त्री, रेलवे स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी, कमलकांत एडवोकेट, स्टेशन सुपरवाइजर दीपक कुमार, सीआर एस आहूजा अंकित कर्णवाल, युवराज सक्षम चौधरी, सौरभ चौधरी, कृष्णा चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे हैं।

 

सौन्दर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा सामाजिक सहभागिता के अंतरगर्त कराये गए सौन्दर्यकरण कार्य का लोकार्पण किया गया जिसके मुख्य अतिथि रो डी के शर्मा मंडलाध्यक्ष २०२२-२३ और विशिष्ठ अतिथि श्री भीमसेन कंसल प्रमुख समाजसेवी रहे ढ्ढ कार्यक्रम के संयोजक रो० विपुल भटनागर जी थे। क्लब अध्यक्ष रो० अंकित मित्तल ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन समाज के कल्याण के क्षेत्र में नित नए नए कार्य लगातार करता है और आगे भी ऐसे भी कार्य करता रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील अग्रवाल, उमेश गोयल, आकाश बंसल, विनय सिंघल, कोशल कृष्ण, कुश पूरी, अजय मित्तल, सुनील गर्ग, संजीव कमल, आर सी मिश्रा, राहुल अग्रवाल, कुलदीप भारद्वाज, प्रगति कुमार, मुकुल जैन, राजकुमार गुप्ता, प्रशांत, गौरव गोयल कोषाध्यक्ष व् समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार का सहयोग रहा। क्लब सचिव रो सुशोभ बिंदल जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खतौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-२०२२ में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगीत की महफिल भी सजी जिसमें गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में गीत सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शनिवार की शाम जिला निर्वाचन कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन सम्पन्न कराना एक जटिल प्रक्रिया है। कोई भी कर्मचारी छोटा अथवा बड़ा नहीं होता सभी के सहयोग से निर्वाचन जैसे कठिन कार्य को सम्पन्न कराया जाता है। उन्होंने भविष्य में होने वाले निर्वाचनों में भी कर्मचारियों से मेहनत व लगन से कार्य करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर गीत-संगीत के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें सत्यप्रकाश ने मैं कहीं कवि ना बन जाऊं, मदन ढींगडा ने यादों की बारात निकली, रविन्द्र ने आने से उसके आये बहार, ओमवीर ने मेरे महबूब कयामत होगी, तसव्वुर ने आसमान से आया फरिश्ता व आशु ने सजा है महखाना गीत सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में खालिद अहमद, कपिल कुमार, जाहिद उस्मानी, सन्तराम पेशकार, वैभव गोयल, सरफराज आलम, जितेन्द्र कुमार, श्रीचंद, रामआशीष, सचिन कुमार, अरविन्द, सुन्दर, प्रवीण कुमार, अखिलेश कुमार को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एडीईओ बिजनौर प्रमोद कुमार, जावेद, सोनू आदि का सहयोग रहा।

 

नववर्ष पर कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०सी०ए०/बी०एस०सी० सी०एस० ) विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा ष् नववर्ष – २०२३ के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०सी०ए०/बी०एस०सी० (सी०एस० ) विभाग के सभागार में नववर्ष – २०२३ के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र ध् छात्राओं की ओर से नववर्ष के आगमन पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने उत्सुकतापूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल एवं श्री राजीव पाल सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया व उन्होने छात्र एवं छात्राओ के जीवन को बेहतर तरीके से जानने व जीने और उज्जवल भविष्य को हैप्पीनेस बनाने के लिये प्रोत्साहित किया व बधाई देते हुए कहा कि किसी इंस्टिट्यूट की सफलता उसके छात्र एवं छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है।
कार्यक्रम में बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है तथा उन्हे अध्ययन के दौरान ही मनोरंजन करने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम का संयोजक प्रवक्ता अनुज गोयल द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उन्होने कार्यक्रम के बारे में बताया कि मंच का संचालन छात्र ध् छात्राओं शगुन, हर्षिका, साक्षी शर्मा, शुभम अग्रवाल ने किया, इसमें अतिधकतम ५० छात्रध्छात्राओं की उपस्थिति के साथ नृत्य, संगीत में भागीदारी कर शगुन, प्राची गर्ग, रिधिं जैन, सागर, प्रज्ञा, दीपशिखा, सताक्षी गर्ग, हर्षिका, हर्षित, विधि, वसुंधरा जैन, हर्ष यादव, विशु शर्मा, वंशिका आदि ने अपनी प्रस्तुती कर सभी आगंतुको का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में बेस्ट प्रस्तुति पुरस्कार शगुन, हर्षिका, सताक्षी गर्ग व भावना शर्मा को घोषित किया गया। छात्र-छात्राओं ने मिक्स डांस करके कार्यक्रम में चार चांद लगाये । कार्यक्रम में बी०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों ने सह संयोजक के रूप में अपनी भूमिका निभाई ।
अन्त में कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए प्राचार्य महोदय ने सभी को नववर्ष – २०२३ की हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा कुछ निश्चित प्रण लेने व देश के हित व संगठन के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी०सी०ए० एवं बी०एस०सी० (सी०एस० ) विभाग के चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, प्राची संगल, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, अवनी सिंघल, प्रियंका शर्मा, रितु, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ ने उपस्थित देकर अपना सहयोग दिया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + fifteen =