Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की कामना,यज्ञ का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल रहे। यज्ञ में आहुति देकर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की कामना की गई। मुजफ्फरनगर के पंचमुखी भगत सिंह रोड स्थित तुलसी मंदिर में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया।

प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने यज्ञ में मुख्य यजमान के तौर पर प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम का अभिन्न अंग है। कहा कि हाल में ही रुड़की के समीप कार एक्सीडेंट में वह गंभीर घायल हो गए थे। उन्होंने यज्ञ में आहुति देकर ऋषभ पंत के बेहतर स्वास्थ्य और उनके दीर्घायु होने की कामना की। व्यापारी नेता राहुल गोयल ने कहा कि पंत ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइ प्रदान की है।

यज्ञ आयोजक व्यापारी नेता राहुल गोयल ने बताया कि ऋषभ पंत के स्वास्थ्य लाभ व पुनरू मैदान में लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए आचार्य पंडित हेमनाथ शास्त्री ने मंत्र उच्चारण से यज्ञ पूर्ण कराया।

तुलसी मंदिर घास मंडी चौक भगत सिंह रोड पर इस अनुष्ठान में विपुल शंकर गोयल, संजय गर्ग उपाध्यक्ष जिला भाजपा, विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रोहित तायल मंडल अध्यक्ष, राजकुमार सिद्धार्थ अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, गोपाल गर्ग, मनीष तलार कार्यालय प्रभारी भाजपा,प्रवीण पीटर सभासद, प्रेमी छाबड़ा, नरेश मित्तल सभासद शिशुकांत गर्ग एड.,संजय जिंदल काका,श्रवण गुप्ता, संजय बंसल,रजत गोयल आदि शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + seven =