फिल्मी चक्कर

Gurmeet Choudhary और और देबिना बनर्जी का  वीडियो वायरल, सेल्फी के लिए घेर लिया भीड़ ने

Gurmeet Choudhary और देबिना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते है. हाल ही में कपल माता-पिता बने है और पैरेंटहुड एजॉय कर रहे है. इस बीच गुरमीत और देबिना न्यू ईयर के मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान कपल को भीड़ ने सेल्फी के लिए घेर लिया. वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर के चारों तरफ लोग ही लोग दिख रहे है. अपनी पत्नी देबिना को भीड़ से निकालने के चक्कर में Gurmeet Choudhary के चोट लग गई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

 नये साल का जश्न मनाने Gurmeet Choudhary और देबिना बनर्जी एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान विरल भयानी ने कपल का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में गुरमीत और देबीना के साथ फैंस फोटो लेने के लिए बेताब दिख रहे है. गुरमीत, देबिना को लेकर प्रोटेक्टिव दिखे और उन्हें भीड़ से बचाते दिखे. इस दौरान एक्टर के पैर में खरोंच आ गई

Gurmeet Choudhary और देबिना बनर्जी की इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कितने अच्छे से अपनी वाइफ का ख्याल रखा गुरमीत ने. वहीं, कई यूजर ने उनकी चोट का मजाक उड़ाया. एक ने लिखा, कितनी ज्यादा छोटी चोट है. इमरजेंसी में लेके जाओ इसको कोई यार. एक यूजर ने लिखा, कौन सा ज्यादा चोट है, ये तो हमलोगों को ऐसे ही लगता रहता है. एक और यूजर ने लिखा, इतनी छोटी चोट के लिए कौन शो ऑफ करता है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =