वैश्विक

Israel का सीरिया पर हमला, इजराइली मिसाइलें हवाई अड्डे पर और सेना के शस्त्रागार पर गिरीं

Israel सेना ने सीरिया की राजधानी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को कई मिसाइल दागीं, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मिसाइल हमले के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है. सीरियाई सेना ने यह जानकारी दी. सेना ने बताया कि सात माह के भीतर दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बना कर किया गया यह दूसरा हमला है, जिसके बाद हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा. इस हमले से आस-पास के इलाके को भी नुकसान पहुंचा है.

युद्ध की निगरानी करने वाली एक संस्था ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इजराइली मिसाइलें हवाई अड्डे पर और सेना के शस्त्रागार पर गिरीं. वहीं ब्रिटेन की ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि इस हमले में चार लोग मारे गए हैं. इज़राइल ने इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. गौरतलब है कि 10 जून को Israel हवाई हमले में दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डे को काफी नुकसान पहुंचा था. हाल के वर्षों में इज़राइल ने सीरिया में सरकार के कब्जे वाले स्थानों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं, लेकिन इन हमलों की कभी उसने सार्वजनिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली.

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के हिजबुल्लाह सहित तेहरान द्वारा समर्थित आतंकवादी समूहों को ईरान से हथियारों की खेप भेजने से रोकने के लिए इजरायल ने सीरिया के सरकारी कब्जे वाले हिस्सों में हवाई अड्डों और बंदरगाहों को निशाना बनाया है. एक विपक्षी युद्ध मॉनिटर ने बताया कि इजरायली हमलों ने दमिश्क के दक्षिण में हवाईअड्डे और एक हथियार डिपो को निशाना बनाया.

इस बीच, एबीसी न्यूज के मुताबिक, दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले के संबंध में Israel ने कोई टिप्पणी नहीं की है. विशेष रूप से, इस साल के पहले हमले में, पास के इलाके में भौतिक क्षति भी हुई

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + four =