Muzaffarnagar पश्चिमांचल निर्माण पार्टी ने बैठक कर उठाई पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग
Muzaffarnagar साल 2023 के पहले दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग मुजफ्फरनगर से उठी है यह मांग पश्चिमांचल निर्माण पार्टी ने की है. दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र सिंह के आवास जाट कॉलोनी में आयोजित हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सतेन्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि एडवोकेट जयन्त मूण्ड मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के अग्रिम संगठन प्रदेशाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा/ वरिष्ठ जनॅलिस्ट सहारनपुर सहित पदाधिकारियों, सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से सतेन्द्र कुमार बालियान निवासी गांव बरवाला मुजफ्फरनगर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हाजी वरीश अहमद ने नववर्ष 2023 की मुबारकबाद पेश करते हुए सभी अतिथियों का बैठक में पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के विकास के लिए अलग राज्य का गठन जरूरी है।
अब तक जितनी भी सरकारे बनी सभी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को छला है। 72% प्रतिशत रेवेन्यु देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से मात्र 18 प्रतिशत धनराशि विकास कार्यों के लिए मिलती है।
पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने संगठन अलग पश्चिमांचल राज्य की मांग कर रहे है सबको संगठित होकर इस लडाई को लड़ना होगा तभी हम अपने मकसद मेंकामयाब होंगे। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि इसके लिए हम गांव जाकर लोगों को इस मुहिम से जुडने हेतु प्रेरित कर रहे है। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार बालियान ने कहा कि जो जिम्मेदारी आप लोगों ने दी है मैं उसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करूंगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जनपदों में कार्यकारिणी का गठन कर फरवरी माह में बढ़ी रैली का आयोजन कर भारत सरकार तक अलग पश्चिमी प्रदेश गठन क्यों जरूरी है इस दावे को मजबूती के साथ रखेंगे।
जयपुर राजस्थान से पहुंचे मरूप्रदेश अलग राज्य निर्माण संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जयन्त मूण्ड ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में 15 नये राज्य गठन की मांग के आन्दोलन हो रहे हैं। शीघ्र ही सभी को इकट्ठा होकर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ना होगा। भारत सरकार के समक्ष इस बात को मजबूती में रखना होगा कि नये राज्यों का गठन क्यों जरूरी है। बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि सरकार को राज्य पुनर्गठन आयोग बना नये राज्यों का गठन करना चाहिए। ताकि नये राज्य गठन का मार्ग प्रशस्त हो। छोटे राज्यों के बनने पर ही उन राज्यों के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं स्वास्थ्य शिक्षा, रोजगार आदि के स्तर में सुधार हो सकता है।
पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया। स्थानीय निकाय अति पिछड़ो को आरक्षण व्यवस्था का लाभ न के कारण टल गये हैं अतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश 21 जनपदों में ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशियों को चेयरमैन / सभासद का चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित कर नामांकन कराएं पार्टी के रजिस्ट्रेशन के बाद यह पहला चुनाव है। ऐसा करने से पार्टी की पहचान बनेगी व कुछ सदस्यों को सफलता भी अवश्य मिलेगी।
जिस स्थान पर बैठक का आयोजन किया जाए वहां पर किसान मजदूर छोटे व्यापारियों, बेरोजगार युवाओं के हित में आवाज बुलन्द करें, किसान को गन्ने का रेट कम से 800 रूपये प्रति कुन्तल अवश्य मिलना चाहिए। सरकार ने गन्ने का रेट 450 रूपये गन्ने के दाम तय किया है जो बहुत ही कम है। समय से भुगतान मिल रहा है। फसलों की खरीदारी न्यूनतम निर्धारित मूल्य पर करने की व्यवस्था हो। फसलों के उचित दाम न मिलने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे है। मजदूरों की मजदूरी मेंकम से कम दो गुना बढ़ोतरी करनी चाहिए। बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलना चाहिए।
बेरोजगारी का यह आलम है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पोस्ट ग्रेजुएट युवक पाच हजार रूपये प्रतिमाह की नौकरी कर अपना व परिवार का पाल रहे हैं। अवसर पर पार्टी की ओर से अतिथियों व लोकतन्त्र के चौथे व स्तंभ पत्रकारो को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। पश्चिमांचल निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमती शशीबाला की ओर से सभी मीडिया बन्धुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नववर्ष 2023 डायरी भेंट की गई।
बैठक को मरूसेना राजस्थान से पधारे अंकित सूरा, पवन रूण्डला, अजय द्वारा, अभिषेक चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार, संजीव मलिक मासूम, अमित राठी, राजीव उज्जवल, पीताम्बर सिंह, रकम भाटी गुर्जर, श्रीमति सुमित्रा देवी, पुष्पा रानी आदि ने सम्बोधितबैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. राजेश कुमार राष्ट्रीय उपसचिव इमरान राव, विपिन गंगानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सिराज ताजवर, उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश महासचिव ललित राठी, संजीव मित्तल, मोहम्मद सलीम, राजकुमार यादव, जयकुमार नेताजी व पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ से डा. नफीस अहमद, डा. नदीम त्यागी, डा. रिहान, डा. मुनेश कश्यप, डा. ए.एम. त्यागी, डा. राजेश सिंह, डा. अरविन्द सिंघल, डा. शहजाद राना, डा. अकील अहमद, डा. शमीम मलिक जावेद आदि ने भाग लिया।

