News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हंगामा करते दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने हुडदंग मचा रहे सात आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के चलते सीओ नई मन्डी हिमंाशु गौरव एवं इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली महावीर सिंह चौहान के निर्देशन मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हंगामा कर रहे सात आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया।

 

शातिर इनामी को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा वांछित व १५ हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से करीब २.७५ लाख कीमत का ४५० किग्रा० एल्यूमीनियम का तार, ०४ एल्यूमीनियम जम्फर, ०६ एल्यूमीनियम फिटिंग, ०२ लकड़ी के चक्र बरामद।
वांछित/पुरुस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना व थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को मेरठ गढ रोड पेट्रोल पंप के पास ग्राम कायस्थवड्डा जनपद मेरठ से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से ४५० किग्रा० एल्यूमीनियम का तार, ०४ एल्यूमीनियम जम्फर, ०६ एल्यूमीनियम फिटिंग, ०२ लकड़ी के चक्र(मु०अ०सं० ४९३ध्२०२२ धारा ३४२,३९५,१२०बी,४१२ भादवि से सम्बन्धित) बरामद किया गया। अभियुक्त आरिफ पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम कायस्थवड्डा थाना किठौर जनपद मेरठ, थाना बुढाना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा १५ हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उ०नि० सतेन्द्र नागर, है०का० कुलवन्त सिंह, वकार, का० गजेन्द्र सिंह, सैनी कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।

 

 

3 शातिरांे को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने तीन गैंगस्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस महानिदेशक उ.प्र. द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं जघन्य अपराधो मे वंाछित एवं ईनामी अभियुक्तांे की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे धरपकड अभियान के क्रम में एसएसपी विनित जायसवाल के आदेशानुसार तथा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पर्यवेक्षण एवं सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव व इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी महावीर सिंह चौहान द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर गैंगलीडर अभियुक्त संदीप निवासी मंसूरपुर हाल निवासी हरिपुरम कूकडा व अभि.दाउद निवासी शेरनगर तथा अभियुक्त कामिल निवासी शहीद चौक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपियों द्वारा अभियुक्तों द्वारा विगत 15 सितम्बर 2022 को सुप्रिम सोल्युसन फैक्ट्री पचैण्डा कला में अन्दर घुसकर कीमती सामान मोटर एसी ड्राईव लोहे की गरारी, मोबाईल फोन पर्स आदि चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे नई मन्डी कोतवाली में तहरीर दी थी। इतना ही नही आरोपियों ने सुरेन्द्र नगर मे नवनिर्मित मकान से गैस ििसलेन्डर व फैन्सी लाईट कीमती बिजली की डोरी के बन्डल टेवल फैन कार प्रिन्टर मशीन व पत्थर लगाने की मशीन आदि चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में वादी द्वारा थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। नई मन्डी कोतवाली पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही व माल बरामदगी के उपरान्त उक्त अभियोगों के अभियुक्तगण सन्दीप, दाउद व कामिल उपरोक्त आदि का नाम प्रकाश में आया तथा विवेचनात्मक कार्यववाही व माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गई तथा गैंगलीडर सन्दीप उपरोक्त एन.एच.58 पर मौजूद होटल की आड में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी कराता था। तथा चोरी के सामान को दूसरे व्यक्तियों को बेचता था तथा अभियुक्तगण संदीप, दाउद तथा कामिल उपरोक्त आदि के द्वारा इस तरह अपने साथियों के साथ मिलकर थाना नई मन्डी क्षेत्र व जनपद मुजफ्फरनगर के अन्य थाना क्षेत्र में चोरी जैसी संगीन घटनाओ को अंजाम दिया गया है। पकडे गए आरोपी गैंगलीडर सन्दीप के खिलाफ थाना नई मन्डी में विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज है। आरोपी दाउद के खिलाफ थाना नई मन्डी मे मुकदमा दर्ज है। आरोपी कामिल के खिलाफ भी थाना नई मन्डी मे विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक नई मन्डी कोतवाली महावीर सिंह चौहान, तेजतर्रार सब इंस्पैक्टर तपन जयन्त, है.का.सुशील कुमार, है.का.सोविन्द्र, है.का.अशोक कुमार, है.का.आसिफ अली, का.बलदेव, का.सुमित झा शामिल रहे।

 

जैन समाज ने भूख हड़ताल की शुरू
सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोधMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सकल जैन समाज से जुड़े लोगों ने शिखरजी बचाओ आंदोलन के तहत भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रेमपुरी स्थित जैन अतिथि भवन में शुरू की गई भूख हड़ताल दो शिफ्ट के अनशन के रूप में १० जनवरी तक चलेगी।
शिखरजी बचाओ आंदोलन के तहत २ जनवरी २०२३ से १० जनवरी २०२३ तक समस्त जैन समाज ने जैन अतिथि भवन में भूख हड़ताल की घोषणा की थी। की गई घोषणा के तहत सोमवार सुबह से भूख हड़ताल का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया।
भूख हड़ताल का कार्यक्रम २ से १० जनवरी तक रखा गया-भूख हड़ताल करते हुए समाज के गौरव जैन ने कहा कि जैन धर्मावलंबियों के आस्था के गढ़ सम्मेद शिखर जी पर आज संकट गहरा गया है। सम्मेद शिखर जी को जब से वन्य अभयारण क्षेत्र पर्यटक क्षेत्र केंद्र व झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित किया गया है। तब से जैन समाज इस तानाशाही निर्णय के विरुद्ध लामबंद होकर आंदोलनरत है। बताया कि लगातार प्रयास किया जा रहा है कि यह निर्णय वापस लिया जाए। ताकि जैन समाज का पवित्र आस्था केंद्र शिखरजी की पवित्रता यथावत बनी रहे। इसी सम्बन्ध में जनपद मुजफ्फरनगर में भी भूख हड़ताल का कार्यक्रम २ से १० जनवरी तक रखा गया है।
२४ घंटे २ शिफ्ट में चलेगा अनशन
भूख हड़ताल में अंशन का स्थान जैन अतिथि भवन,भारत माता चौक, प्रेमपुरी, मुजफ्फरनगर है। बताया कि अनशन का समय चौबीस घंटे का है। जिसमें एक अनशन कि शिफ्ट १२ घंटे की अर्थात सुबह ९ बजे से शाम ९ बजे तक व रात ९ बजे से सुबह ९ बजे तक रखी गई है। एक शिफ्ट में ५ लोग कम से कम होंगे व अधिकतर कितने भी हो सकते हैं। इस तरह एक दिनध्दो शिफ्ट में कम से कम १० लोग प्रतिदिन अंशन करेंगे। भूख हड़ताल के साथ साथ ही इसी कार्यक्रम के मध्य में अन्य प्रकार से विरोधात्मक आंदोलन इसी विषय पर चलते रहेंगे।

मंत्री कपिलदेव पहुंचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के मौहल्ला अबुपुरा स्थित जैन अतिथि भवन में श्री सम्मेद शिखर को बचाने के लिए जैन समाज द्वारा किए जा रहे अनशन के दौरान जैन समाज के लोगों के बीच पहंुचे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सम्मेद शिखर को बचाने के लिए अनशन पर बैठे जैन समाज के लोगोें से मिल उक्त मामले मे मंत्रणा की तथा आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर पर इस सम्बन्ध में आप सभी के विचारों को रखेंगे।

 

आप ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान व जिला प्रभारी अकील राणा के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे आप कार्यकर्ताओ ने जिला प्रशाासन को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें अवगत कराया कि आगामी निकाय चुनाव में असंवैधानिक प्रक्रियाओ द्वारा जान बूझकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के आरक्षण के खिलाफ प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा संासद संजय सिह के दिशा निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेश व्यापी आंदोलन मे हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओ के साथ जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अकील राणा ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण को रदद कर दिया। ज्ञापन मे राज्यपाल से मंाग की गई कि वह इस मुददे पर हस्तक्षेप करें और संवैधानिक तरीके से नगर निकाय चुनाव मे ओबीसी आरक्षण को लागू करायें। ताकि पिछडे वर्ग के लोगों को उनका हक और न्याय मिल सके। ज्ञापन सौपने वालो मे अजय चौधरी, श्रीमति गजाला सिददकी, सोमेश गौतम, सुशील कुमार, सुलेमान ठेकेदार, वैसी खेरी, वरिष्ठ नेत्री आभा शर्मा, वैभव त्यागी, अमीर राणा आदि मौजूद रहे।

 

फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

शुगर जांच शिविर हुआ आयोजिते
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्थानीय नई मंडी गौशाला रोड स्थित ओम होम्योपैथिक क्लिनिक पर लायंस क्लब लोटस के तत्वाधान में एक निशुल्क शुगर जांच शिविर लगाकर के सन २०२३ का आगाज किया गया। शिविर में लगभग २०० मरीजों की शुगर निशुल्क जांच की गई तथा लॉयन डॉ विवेक कुमार ,लॉयन डॉ पराग कंबोज तथा लायनएड डॉक्टर बलजीत कौर के द्वारा प्रभावित मरीजों को निदान बताया गया। इस अवसर संरक्षक लॉयन कमल गोयल ,पीएमजेएफ लॉयन डॉक्टर मुकेश अरोरा,डीसी एलसीआईएफ ३२१ सी१ तथा एमजेएफ लॉयन लावण्या पुरी की मौजूदगी में अध्यक्ष लॉयन डॉ अनुराधा वर्मा , सचिव लॉयन अंकिता महंत तथा कोषाध्यक्ष लायन पंकज कक्कड़ ने अपना सहयोग दिया। प्रातः १०ः०० बजे से अपराहन २ः०० बजे तक चले इस शिविर में मुख्य रूप से लॉयन शुभम बंसल लायनएड उमा बंसल ,लॉयन राजेश गर्ग, लॉयनएड संध्या गर्ग ,लॉयन अरुण कुमार , लॉयन अजय भारती , लॉयन डॉक्टर ए के विरमानी ,प्रयत्न संस्था के महासचिव असद फारूखी , साधुराम मित्तल तथा लायनएड चारू गुप्ता उपस्थित रहे।

हिन्द मजदूर समिति ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिन्द मजदूर-किसान समिति के बैनर तले कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहंुचे पदाधिकारियो ने रतनपुरी थाना क्षेत्र के गंाव भूपखेडी में बीते दिन कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब की मुर्ति खण्डित करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त मामले के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मंाग की। इस दौरान विकास सम्भलहेडा, गंगराम मन्सूरपुर, धीरसिंह लिसौडा, महिपाल, विरेन्द्र बिहारी, ससोहन भरोडा, उमेश सोन्टा, पुष्पेन्द्र ककरौली, श्रीमति पंकज प्रभारी अनुसूचित मोर्चा, हिन्द मजदूर किसान समिति, रचना, लोकेश, बबीता,कमलेश, रविता आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकत्री मौजूद रही।

मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी व उनकी सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टोल फ्री नंबर १०९० ,१०७६, १८१, ११२, १०९८, १९३० के बारे में जागरूक किया और पंपलेट वितरित किए।

 

इनामी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह इनामी अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़े हुए हैं और इस अभियान में ऐसे इनामी अपराधियों को जेल की रोटी भी खिला रहें है आज भी एक बेहतरीन गुड वर्क को अंजाम देते हुए। थाना खतौली के एक मुकदमे के मामले में वांछित चल रहे ५००० रुपए के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं पकड़े गए इनामी बदमाश का नाम रामवीर पुत्र राजपाल निवासी ललसोना थाना इंचौली मेरठ हाल पता ग्राम काशोपुर थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर को मय एक अदद तमंचा व दो जिंदा कारतूस के थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वहलना चौक से हरिद्वार हाईवे से पहले गिरफ्तार किया है।पकड़े गए इनामी अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।

 

एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी क्षेत्र में आज खुद एसएसपी विनीत जायसवाल ने भ्रमण करते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को परखा है यहां बैंक, पेट्रोल पम्पों पर कार्यरत कर्मचारियों और आम जनमानस से सीधा संवाद कर एसएसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली है साथ ही साथ अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भी यहाँ आवश्यक दिशा निर्देश दिए है । बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु जिले भर की पुलिस को अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त और आम जनमानस से उनकी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा जिले भर आपसी सौहार्द बनाने सहित प्रतियेक थाना क्षेत्रों में बैंक, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि वित्तीय संस्थाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के दिशा निर्देश दिए गए है । इसी परिपेक्ष में आज खुद स्स्क्क विनीत जायसवाल ने नई मंडी थाना क्षेत्र में पैदल गस्त कर क्षेत्र के बैंक, ए०टी०एम, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं वित्तीय संस्थानों आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलवाया । साथ ही साथ बैंको, पेट्रोल पम्प आदि स्थानों पर जाकर सी.सी.टी.वी कैमरे, अलार्म, फायर उपकरण आदि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी चेक किया गया। यहां एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा सम्बन्धित बैंकध्पेट्रोल पंप के प्रबन्धकों से कुशलता लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तो वहीं बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा आस पास अनावश्यक खड़ेध्घूम रहे लोगों को चेतावनी दी गयी। इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड एवं डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान थाना नई मण्डी, स्स्क्क पीआरओ राजेश कुमार भारती सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।।

 

जनपद में कोविड की वर्तमान स्थिति और तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गयाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया जी की अध्यक्षता में जनपद मे कोविड की वर्तमान स्थिति एवं तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ, आईएमए के अध्यक्ष ,सचिव तथा निजी चिकित्सालय के प्रबंधक ध् मैनेजर , गैस एजेंसी संचालकों के द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोविड की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाए यदि किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की कोई कमी है तो उसे तत्काल रुप से पूर्ण कर लिया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कोविड की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में कुल ११२० बेड की उपलब्धता है तथा आवश्यकता पड़ने पर २१० अतिरिक्त बेेडो को बढ़ाया जा सकता है ,उन्होंने बताया कि जनपद में कुल चार ऑक्सीजन प्लांट है जो चारों प्लांट क्रियाशील है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के पास ९८३ ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है, तथा ४५ वेंटीलेटर उपलब्ध है। जनपद में जिला चिकित्सालय , जिला चिकित्सालय महिला सहित समस्त ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर कोविड जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कुल ६८८ निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है तथा जनपद में फिलहाल २४ नवंबर २०२२ से कोई भी कोविड पॉजिटिव केस नहीं आया है यदि कोई कोविड केस पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ में सैंपल भेजा जाएगा।
बैठक में श्री परमहंस मौर्य उपायुक्त उद्योग ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शरण सिंह, डॉ अरविंद कुमार, डॉ प्रशांत कुमार,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विपिन कुमार, जिला प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ शमशेर आलम ,डीपीएम विपिन कुमार, डीसीपीएम अनुज सक्सेना, डीएमसी तरन्नुम ,आईएमए अध्यक्ष डॉ ललिता महेश्वरी आईएमए ,सचिव प्रदीप कुमार सहित निजी अस्पतालों की प्रबंधक एवं गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

 

एसडी कालेज ऑफ फार्मेसी में वृक्षारोपण करके किया गया नये साल का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा रोड़ स्थित एस0 डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में नये साल का स्वागत वृक्षारोपण और अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके किया गया जिसमें कॉलेज के शिक्षकों-शिक्षिकाओं और कॉलेज स्टॉफ ने अपने भीतर छिपी अनोखी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया।
कॉलेज निदेशक डॉ अरविन्द कुमार ने बताया कि वर्ष-2023 पूरे विश्व के लिए एक नई आशा की किरण लेकर आ रहा है जिसका स्वागत हम सब प्रकृति को बचाने के लिए संकल्प लेकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके कर रहे है जिससे कि हम सभी प्रकृति के नजदीक रह सके। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों-शिक्षिकाओं और कॉलेज स्टॉफ ने केक काट कर नव वर्ष का स्वागत किया और अनेको रंगा रंग प्रस्तुतियां देेकर अपने भीतर छिपी अनोखी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया।
संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एंवम् प्रवक्ता डा0 वैशाली सिंह, डॉ0 भुवेन्द्र सिहं, विमल कुमार भारती, आशिफ खान, पल्लवी गौतम, हरेन्द्र सिंह, ईशान अग्रवाल, पोपिन कुमार, रवि, सुनिता, कुलदीप सिहं, कुलदीप सैनी, निदा, स्वेता, सोनम, सुबोध कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, रोहित, विनय, अतुल गुप्ता, सना जैदी, आरिफ, राहुल कुमार, अकिंत, राजवीर, दीपक, वरूण, अश्वनी, सचिन, आदि उपस्थित रहे।

 

राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन
सिसौली । मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भाकियू मुख्यालय किसान भवन में नव वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने सभी जीव धारियों के मंगलमय वर्ष की कामना की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सहित उपस्थित जनसमुदाय ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर गौरव टिकैत, किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल,अभिजीत बालियान, मा ओमपाल बंजी, पुरूषोत्तम आर्य, रोहित बालियान, सागर सोदाई , विनय वाल्मिकी, तनुज , उदय आदि मौजूद रहे।

 

भाकियू सुप्रीमो से संजीव शंकर महाराज ने की मुलाकात
सिसौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री संजीव शंकर जी महाराज ने आज सिसौली में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत से परिवारिक मुलाकात की और समाज में आ रही खटास एवं आध्यात्मिक,सनातन धर्म के संबंध में विस्तार से चर्चा की। महामंडलेश्वर संजीव शंकर महाराज ने बताया कि आगामी हिंदू नव वर्ष चौत्र मास में मुजफ्फरनगर के राजकीय कॉलेज मैदान में एक विशाल१०१ कुंडीय महामृत्युंजय यज्ञ आयोजन किया जाएगा इस विशाल यज्ञ में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत मुख्य यजमान होंगे।
इस अवसर पर भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत के साथ महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने दिव्य अखण्ड किसान ज्योति के दर्शन किए और बताया कि अखंड किसान ज्योति अपने आप में अभूतपूर्व है।
भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज के साथ मंत्रणा में बताया कि हमारे देश में सर्व समाज के बिना विकास और शांति की कल्पना नहीं की जा सकती, जब तक सर्व समाज के लोग एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रतिज्ञा बद्ध नहीं होंगे, तब तक राष्ट्र का विकास असंभव है । इस अवसर पर चौधरी गौरव टिकट,किसान चिंतक व वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल, मास्टर ओमपाल सिंह बंजी एवं रेशपाल सिंह अक्खी मौजूद रहे।

 

श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर में भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नव वर्ष के प्रथम दिन श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर में पूजा अर्चना करके भगवान जी को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया।
यह वर्ष सभी के लिए सर्वसुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य से भरपूर रहे यह कामना की गई। इस अवसर पर सैकड़ों रेल यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था बनाने वालों में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम भगत, महामंत्री दीपक भाटिया, कमल कांत एडवोकेट, पारस भैया, राजेंद्र भगत जी कृष्णा, विनोद ठाकुर, सुमित वाधवा, राजेश गोयल, मनोज सिंघल, तिलक राज गुप्ता, राजेश मलिक, चिराग मलिक, नीतीश शंभू ,हैप्पी, वासू , चंद्रशेखर यादव, सुधीर कुमार,नौनू,पुनीत राठी आदि भक्तजन उपस्थित रहे मंदिर के पुजारी विजय मिश्रा ने पूजा अर्चना कर भगवान जी का भोग लगाया।।

 

बाबा श्याम की भजन संध्या का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम बाबा का २७ वा श्री श्याम वंदना शरद ऋतु महोत्सव का आयोजन रामलीला भवन नई मंडी में बड़ी धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम में जयपुर से आये हुए भजन गायक महेश परमार ने अपने भजनों से बाबा को व प्रेमियों को खूब रिझाया । आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भजपा नेता सचिन सिंघल,व्यापारी नेता संजय मित्तल, टी आर न्यूज के एम डी अभिषेक वालिया मौजूद रहे । अन्य आतिथि के रूप में अरविंद बंसल (मिर्च वाले),अरुण गर्ग (पेपर वाले),,दिनेश मित्तल (टीनू भाई), अनिल अग्रवाल (अग्रवाल पटाखे वाले),मयंक अग्रवाल,चीनू भाई एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व से ही श्याम प्रेमियों ने पंडाल में अपना अपना स्थान लेना शुरू कर दिया था और समापन तक सभी श्याम प्रेमी अपने अपने स्थान पर बने रहे कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के साथ साथ शहर के बाहर एवं दूर-दूर से भी बहुत लोग आए हुए थे। समिति के सदस्यों ने भव्य दरबार एवं भव्य पंडाल एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था की हुई थी। समिति के सदस्यों ने पटका पहनकर एवं प्रसाद देकर अतिथियों का सम्मान किया । श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया छप्पन भोग लगाया गया समिति के सदस्यों ने नये साल का पहला पल श्याम बाबा के साथ केक काटकर,आतिश बाजी करके,झूमकर नाचकर मनाया। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के सदस्य के रूप में मनीष अग्रवाल ,संदीप गर्ग ,जय भगवान बंसल ,अचिन सागर गर्ग, विकास गोयल, शुभम गोयल,अचिन जिंदल,राजीव गर्ग,संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, राजकुमार जिंदल, राजीव बंसल, अनुज गर्ग, अनिल गर्ग, शरद सिंघल, ,दीपांशु गर्ग, गोपाल कृष्ण, राजेश कर्णवाल,सोनू कर्णवाल, लोकेश बंसल ,अवि गर्ग, नरेंद्र गर्ग ,अभिषेक अग्रवाल ,श्रेय मित्तल ,अभिषेक तायल, राघव मित्तल ,शुभम गुप्ता, निक्की, हर्षित अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह चावला, अर्पित सिंघल, अनुराग गोयल, गट्टू ,अमरदीप गोयल,शाश्वत गोयल शानु, अचिन बंसल, मोहित बंसल, अंशुल सागर आदि लोग मौजूद रहे।

 

इंदौर में मिला मुजफ्फरनगर के समाजसेवियों और शिक्षकों कोसास्वत सम्मानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गोरक्षक शक्ति धाम सेवार्थ फाउंडेशन इंदौर द्वारा नगर के समाजसेवियों और शिक्षकों को प्रीमियम ऑडिटोरियम इंदौर में आयोजित शाश्वत सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया । गौरक्षक सेवार्थ समिति फाउंडेशन नाथ संप्रदाय द्वारा संचालित एक समाज सेवी संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करना है। मुजफ्फरनगर से समाज सेवा के क्षेत्र में श्री रोहित गर्ग, श्रीमती रेखा त्यागी ,श्री सुशील सिंघल, श्रीमती नीलेश त्यागी, श्री शिवम सिंगल और शिक्षा के क्षेत्र से श्री पंकज कुमार त्यागी ,श्रीमती निशा त्यागी ,श्री अनिल कुमार त्यागी, श्री आशीष त्यागी, श्रीमती निधि गर्ग प्रोफेसर ,श्रीमती संगीता सिंघल को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर महंत पीर योगी राम नाथ जी महाराज भरतरी गुफा उज्जैन राष्ट्रीय बाल योगी संत उमेश नाथ जी महाराज महंत डॉक्टर योगी विलास नाथ जी महाराज उपस्थित रहे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री उषा ठाकुर जी माननीया मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन मध्य प्रदेश सरकार, अध्यक्ष माननीय श्री शंकर लालवानी जी सांसद इंदौर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोरक्ष शक्ति धाम सेवार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शिवनंदन नाथ द्वारा सभी को शाल पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उनके द्वारा इस अवसर पर मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। सभी वक्ताओं द्वारा फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों की भरपूर प्रशंसा की गई। सभी के द्वारा संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

 

 

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया।समारोह मे मुख्य अतिथि एडवोकेट जयन्त मूण्ड मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के अग्रिम संगठन प्रदेशाध्यक्ष ,विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा ध्वरिष्ट जर्नेलिस्ट सहारनपुर सहित पदाधिकारियों,सदस्यों ने बडी संख्या मे भाग लिया।बैठक मे सर्वसम्मति से सतेन्द्र कुमार बालियान निवासी गांव बरवाला मुजफ्फरनगर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हाजी वरीश अहमद ने नववर्ष २०२३ की मुबारकवाद पेश करते हुए सभी अथितियों ,मातृशक्ति , मीडिया बन्धुओं, भागीदारो का बैठक मे पधारने पर स्वागत किया।उन्होने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के विकास के लिए अलग राज्य का गठन जरूरी है।अब तक जितनी भी सरकारे बनी सभी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगो को छला है।७२त्न प्रतिशत रेवेन्यु देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से मात्र १८ प्रतिशत धनराशि विकास कार्यो के लिए मिलती है।पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ट पत्रकार वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे जितने संगठन अलग पश्चिमांचल राज्य की मांग कर रहे है सबको संगठित होकर इस लडाई को लडना होगा तभी हम अपने मकसद मे कामयाब होंगे।उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि इसके लिए हम गांव जाकर लोगों को इस मुहिम से जुडने हेतु प्रेरित कर रहे है।पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार बालियान ने कहा कि जो जिम्मेदारी आप लोगो ने दी है मै उसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करूंगा ।शीघ्र ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१जनपदो मे कार्यकारिणी का गठन कर फरवरी माह मे बडी रैली का आयोजन कर भारत सरकार तक तक अलग पश्चिमी प्रदेश गठन क्यो जरूरी इस दावे को मजबूती के साथ रखेंगे। जयपुर राजस्थान से पधारे मरूप्रदेश अलग राज्य निर्माण संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जयन्त मूण्ड ने का की सम्पूर्ण भारत मे १५ नये राज्य गठन की मांग के आन्दोलन हो रहे हैं।शीघ्र ही सभी को इकट्ठा होकर इस लडाई को मजबूती से लडना होगा।भारत सरकार के समक्ष इस बात मजबूती से रखना होगा कि नये राज्यों का गठन क्यों जरूरी है।बैठक मे सभी वक्ताओं ने कहा की सरकार को राज्य पुनर्गठन आयोग बना नये राज्यो का गठन करना चाहिए ताकि नये राज्य गठन का मार्ग प्रशस्त हो। छोटे राज्यो के बनने पर ही उन राज्यो के निवासियो को मूलभूत सुविधाएं स्वास्थ्य ,शिक्षा ,रोजगार आदि के स्तर मे सुधार हो सकता है।पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया स्थानीय निकाय अति पिछडो को आरक्षण व्यवस्था का लाभ न मिलने के कारण टल गये हैं अतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश २१ जनपदो मे ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशिओं को चेयरमेनध्सभासद का चुनाव लडने के लिए प्रेरित कर नामांकन कराएं पार्टी के रजिस्ट्रेशन के बाद यह पहला चुनाव है।ऐसा करने से पार्टी की पहचान बनेगी व कुछ सदस्यों को सफलता भी अवश्य मिलेगी।जिस स्थान पर बैठक का आयोजन किया जाए वहां पर किसान ,मजदूर ,छोटे व्यापारियो,बेरोजगार युवाओ के हित मे आवाज बुलन्द करें ,किसान को गन्ने का रेट कम से ८००रूपये प्रतिक्वींटल अवश्य मिलना चाहिए सरकार ने गन्ने का रेट ४५० रूपये गन्ने के दाम तय किया है जो बहुत ही कम है। समय से भुगतान मिल रहा है ।फसलो की खरीदारी न्यूनतम निर्धारित मूल्य पर करने की व्यवस्था हो। फसलो के उचित दाम न मिलने कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मजदूरो की मजदूरी मे कम से कम दोगुना बढोतरी करनी चाहिए।बेरोजगार यवको को रोजगार मिलना चाहिए।बेरोजगारी का यह आलम है कि पश्चिमी उत्तर पर्देश।के पोस्टग्रेजुएट युवक पांच हजार रूपये प्रतिमाह की नौकरी कर अपना व परिवार का पेट पाल रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी की ओर सेअतिथियो व लोकतन्त्र के चौथे वह सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ इलेक्ट्रानिक व प्रिन्ट मीडिया पत्रकार बन्धुओं को स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया। पश्चिमांचल निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह की पत्नि श्रीमति शशीबाला की ओर से सभी मीडिया बन्धुओ को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नववर्ष २०२३ डायरी भेट की गई। बैठक को मरूसेना राजस्थान से पधारे अंकित सूरा, पवन रूण्डला,अजय डारा, अभिषेक चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार,संजीव मलिक मासूम,अमित राठी, राजीव उज्जवल,पीताम्बर सिंह,रकम भाटी गुर्जर श्रीमति सुमित्रा देवी ,पुष्पा रानी आदि ने सम्बोधित किया।बैठक मे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा राजेश कुमार राष्ट्रीय उपसचिव इमरान राव, विपिन गंगानिया , प्रदेश उपाध्यक्ष डा सिराज ताजवर, उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश महासचिव ललित राठी, संजीव मित्तल, मोहम्मद सलीम,राजकुमार यादव,जयकुमार नेताजी व पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ट से डा नफीस अहमद, डा नदीम त्यागी,डा रिहान ,डाक्टर मुनेश कश्यप,डा ए एम त्यागी,डा राजेश सिंह , डा अरविन्द सिंघल,डा शहजाद राना, डा अकील अहमदशौकीन चेयरमेन,सुखेव सिंह तौसीन अहमद एडवोकेट प्रदीप बालियान नवजीत कुमार,डाक्टर शमीम मलिक जावेद आदि ने भाग लिया।

 

एसडी कॉलेज विवादः प्रशासन से 10 दिन का समय और मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर में शिव चौक के निकट स्थित एसडी कॉलेज मार्केट विवाद में कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। एसडी एसोसिएशन को नोटिस का जवाब देने में प्रशासन से १० दिन का समय और मिला है, जिससे फिलहाल यह विवाद थमता नजर आ रहा है। इस मामले में नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह ने दि सनातन धर्म कालेज एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि विगत २७ दिसंबर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया था, उसके अनुसार एक सप्ताह में जवाब देने में एसडी एसोसिएशन ने जवाब देने में असमर्थता जताई थी और कुछ समय देने का अनुरोध किया था, उसी के अनुरुप अपना पक्ष रखने के लिए एसोसिएशन को अब दस दिन का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। ईओ ने एसोसिएशन को आगामी १२ जनवरी को नोटिस का जवाब देने के लिए निर्देश दिए हैं और यदि निर्धारित समय पर जवाब नहीं दिया गया तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, जिसका उत्तरदायित्व एसडी एसोसिएशन का होगा। नोटिस का जवाब देने में दस दिन का समय मिलने पर फिलहाल एसडी कालेज मार्केट में व्यापारियों को भी राहत मिलती नजर आ रही है।

 

अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। छपार थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव खिंदड़िया निवासी कप्तान पुत्र संसार सिंह ने बताया कि वह अपने साथी विनेश के साथ अपने गांव वापस लौट रहा था। बरला बिजलीघर के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह तथा विनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एक निजी अस्पताल में उसके कई ऑपरेशन हुए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके अलावा भौराकला थाना क्षेत्र के गांव सिसौली निवासी अतर सिंह पुत्र खिलाड़ी सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अलमासपुर में रहता है। ६ दिसंबर को वह बाइक पर सवार होकर गांव से वापस अलमासपुर लौट रहा था, रास्ते में अज्ञात बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अब तक उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

 

सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर कोतवाली पुलिस ने सुजडू स्थित एक मकान में छापा मारकर वहां चल रही सट्टे की खाई बाड़ी का भंडाफोड़ करते हुए सट्टा किंग को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सुजडू के मोहल्ला दीन मौहम्मद स्थित एक मकान में सट्टे की खाई बाड़ी की जा रही है। सूचना पर उप निरीक्षक अखिल चौधरी ने पुलिस टीम के साथ बताए गए मकान पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार मकान मालिक शहजाद उर्फ मुन्ना अपने घर में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। पुलिस ने उसे नकदी व सट्टा पर्चियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

हमला करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार में कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दक्षिणी खालापार निवासी फैज मोहम्मद ने बताया कि वह नमाज पढ़कर अपने घर वापस लौटा था, तभी पड़ोस के ही शब्बू आदि चार लोग हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार पर पास पड़ोस के लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − five =