सिक्योरिटी चेंकिंग के दौरान शर्ट उतारने को कहा गया Bengaluru Airport पर
Bengaluru Airport पर एक महिला ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान उसकी शर्ट उतरवा दी गई. महिला म्यूजिशियन ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेंकिंग के दौरान उसे शर्ट उतारने को कहा गया. महिला ने इस घटना को काफी अपमानजनक बताया है और पूछा कि आखिर बेंगलुरु एयरपोर्ट को महिला को स्ट्रिप करने की जरूरत क्यों पड़ गई? हालांकि, बेंगलुरु एयरपोर्ट ने इस घटना पर दुख जताया है.
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार को घटना की आपबीती सुनाई थी और लिखा था, ‘बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान मुझसे शर्ट उतारने को कहा गया. सुरक्षा चौकी पर केवल अंडर गार्मेंट्स (camisole) पहनकर खड़ा रहना बहुत ही अपमानजनक है

इस तरह की अटेंशन कोई भी महिला नहीं चाहेगी. Bengaluru Airport आपको एक महिला को स्ट्रिप करने की जरूरत क्यों पड़ गई?’ बता दें कि बाद में इस ट्विटर अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया गया.
इस ट्वीट पर Bengaluru Airport का जवाब आया और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. बेंगलुरु एयरपोर्ट ने महिला यात्री से अनुरोध किया कि वह अपना संपर्क विवरण साझा करें ताकि वे उस तक पहुंच सकें. ट्वीट में कहा, ‘हम इस परेशानी के लिए गहरा खेद व्यक्त करते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए था. हमने इसे अपनी ऑपरेशन टीम के समक्ष इस मसले को उठाया है और इसे सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) द्वारा प्रबंधित सुरक्षा दल को भी बढ़ा दिया है.
