उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: अरविंद ज्वेलर्स लूटने वाले 2 इनामी लुटेरे मुठभेड़ के दौरान ढेर

Bulandshahr News: दिनदहाड़े जूलरी शॉप लूटने वाले दो इनामी लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। मुठभेड़ में पहासू थाने में तैनात एक सब इस्पेक्टर और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र में इनामी लुटेरा आशीष और पहासू थाना क्षेत्र में इनामी लुटेरा अब्दुल मुठभेड़ में ढेर हुए है।

लुटेरों के कब्जे से लुटे गए आभूषण, पिस्टल तमंचे, कारतूस, बाइक आदि बरामद। पुलिस बदमाशों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है। जनपद बुलंदशहर पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है, लगातार एक के बाद एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की गोली का निशाना बन रहे है।

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि देर रात को बाइक पर सवार होकर दो बदमाश कोतवाली सिटी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, पुलिस ने चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया तो बदमाश नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, अतमरक्षार्थ की गई फायरिंग में ₹50000 का इनामी लुटेरा आशीष गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया और अस्पताल में चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।

आशीष पर ₹50000 का इनाम घोषित था, आशीष के साथ फरार हुआ ₹50000 का इनामी बदमाश अब्दुल पुत्र शरीफ पहासू थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से ढेर हो गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इनामी बदमाश के पहासू थाना क्षेत्र की तरफ फरार होने की जानकारी मिलने के बाद पहासू थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ सतर्क हो गए और इलाके की नाकेबंदी कर ली

जैसे ही बाइक सवार अब्दुल पुलिस को आता दिखाई दिया पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया अब्दुल ने भी पुलिस को देख पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग के दौरान पहासू थाने में तैनात एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया, जबकि आत्मरक्षा में चलाई गई गोली लगने से ₹50000 का इनामी बदमाश अब्दुल पुत्र शरीफ निवासी मुर्तजाबाद भटवारा थाना खुर्जा देहात गंभीर रूप से घायल हो गया, जब उसे अस्पताल भेजा गया तो अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों ही लुटेरों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है।

 3 नवंबर 2022 को बुलंदशहर के धमेड़ा बस अड्डे पर स्थित अरविंद ज्वेलर्स की दुकान पर आज मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों ने अपने साथियों के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था और विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने और व्यापारी को गोली मारने की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हुई थी

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =