Muzaffarnagar News-टैक्स बार एसोसिएशन में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पिछले दिनों उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अमरकांत गुप्ता एडवोकेट के सम्मान में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा समारोह आयोजित करते हुए उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आसपास के जनपदों से भी अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर अमरकांत गुप्ता एडवोकेट को बधाई दी।
डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित किये गये अभिनंदन समारोह में उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी के चुनाव सत्र २०२२-२४ के लिए हुए चुनाव में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सर्वाधिक मतों से जीते अमरकांत गुप्ता एडवोकेट का सम्मान किया गया। उनको शॉल ओढ़ाकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गयी। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार अरोडा एडवोकेट रहे। समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मौ. तारिक खान एडवोकेट, महामंत्री धर्मेन्द्र तायल एडवोकेट, समारोह चेयरमैन सुरेश चन्द अग्रवाल एडवोकेट ने दूसरे जनपदों से आये अधिवक्ताओं का आभार किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्पीकर आरके मलिक एडवोकेट, नोएडा टैक्स बार एसोसिएशन से सुनील नागर, पूर्व महासचिव यूपी टैक्स बार एसोसिएशन पूर्नेन्दू शर्मा के साथ ही शामली और खतौली टैक्स बार एसोसिएशन से भी अधिवक्ता मौजूद रहे।

