Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी अभिषेक यादव ने शिव चौक पर आकर ली क्लास कहा बिना मास्क वाले व्यक्ति पर करें जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मुजफ्फरनगर के हृदय स्थल शिव चौक पर पहुंचकर मुजफ्फरनगर शहर के पुलिस कर्मियों कि अच्छी खासी क्लास ली और कड़े आदेश देते हुए कहा कि बिना मास्क पहने घूम रहे हैं लोगों पर जुर्माना करो और उनका चालान करो

अगर आप से ना माने तो अपने पुलिस चौकी प्रभारी को तत्काल सूचना दो एवं लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए

यदि कोई बताता है कि उसके साथ इमरजेंसी है वह डॉक्टर के यहां जा रहा है तो उसके कागजात चेक करो और अपनी संतुष्टि करो कि वास्तव में उसे इमरजेंसी है उसे जाने दो परंतु बे फालतू में घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करो

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देश दिए कि शनिवार एवं रविवार को लोक डाउन रहता है एवं प्रति रात्रि 10:00 बजे से सवेरे तक लोक डाउन रहता है बेवजह घूमने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए

दुपहिया वाहनों को चेक किया जाए अन्य वाहनों को भी चेक किया जाए एवं लोक डाउन का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव लगातार दिन हो या रात भ्रमण पर रहते हैं और यह भी चेक करते हैं कि पुलिस वाले सही ड्यूटी कर रहे हैं  अथवा नहीं

स्वयं भी श्री अभिषेक यादव वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं एवं आने जाने वालों को घर से बाहर निकलने का कारण भी पूछ रहे हैं और लगातार मुजफ्फरनगर के प्रत्येक चौराहों पर अलग-अलग समय में श्री अभिषेक यादव द्वारा पुलिस कर्मियों की मीटिंग की जाती है उनसे वार्ता की जाती है एवं उन्हें आदेश निर्देश दिए जाते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seventeen =