Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चैकिंग व्यवस्था दुरूस्त न करायी तो भाकियू एसएसपी आफिस पर भी प्रदर्शन करेगी-संजीव तोमर

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि पुरबालियान ग्राम में काफी समय से चकबंदी चल रही है। चकबंदी सही तरह से नहीं हो पा रही है।

पुरबालियान के किसानों का कहना है कि गत वर्ष कमिश्नर ने जिलाधिकारी को आदेश दिये थे कि डिप्टी और सीओ के यहां लगभग जो तीन सौ मुकदमे दर्ज है जब तक उन मुकदमों का निर्णय नहीं हो जाता तब तक चकबंदी न किया जाये

लेकिन अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उडाते हुए चकबंदी कर्मचारी चकबंदी कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर चकबंदी सही तरह से नहीं होगी तो किसान यूनियन तोमर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों के चक ठीक किये जाये और जमीन की दोबारा से कीमत लगायी जाये। संजीव तोमर ने कहा कि पुलिस अपनी मनमानी कर रही है।

पीडितो ंका इंसाफ नहीं मिल रहा है। यदि एसएसपी ने पुलिस की भ्रष्ट कार्यप्रणाली पर रोक न लगायी और नगर में चैकिंग व्यवस्था दुरूस्त न करायी तो भाकियू तोमर एसएसपी आफिस पर भी प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान पवन त्यागी, इन्द्रजीत सांगवान, राममेहर तोमर, राजवीर सिंह, श्रवण त्यागी, विक्की तोमर, अंकित गुर्जर, अजय त्यागी, सोमदत्त शर्मा, सुबोध काकरान, मौ. शहजाद, आशीष शर्मा, अनिल त्यागी, प्रमोद शर्मा, अजय राठी, बलेदीन, धर्मपाल, हाजी हाकम अली, सोकीर आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + one =