Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के 2 कोरोना मरीजों की मेरठ मैडिकल व सुभारती कालेज में मौत, 14 हुए ठीक, जिले में अब 123 एक्टिव केस

मुजफ्फरनगर l जिले में कई दिन बाद आज कोरोना की रिपोर्ट ही नहीं आयी, जिससे कोई संक्रमित मिला ही नहीं, लेकिन दो कोरोना मरीजों ने मेरठ के मेडिकल कॉलेज और सुभारती मेडिकल कॉलेज में दम तोड दिया। अब जिले में 123 एक्टिव केस रह गये हैं।

सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुजफ्फरनगर के मरीज को तीन दिन पहले कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। उस व्यक्ति की रात के समय मौत होने के बाद आज सुबह शव का यहां पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया

जबकि जिला प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति की मेरठ मेडिकल में भी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज मेरठ के कोविड-19 अस्पताल में 1 कोविड-19 पॉजिटिव रोगी की मृत्यु हो गई

वह कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 60 वर्षीय महिला है, जिसे विगत 13 जुलाई को रात 9:30 बजे परिजन मेडिकल कॉलेज मेरठ ले गए थे | महिला का ऑक्सीजन सैचूरेशन भर्ती के समय काफी कम था एवं डायबिटीज की मरीज़ थी | आज सुबह 5:10 बजे महिला की मृत्यु हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 23 हो गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण चौपडा ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती 14 मरीज ठीक हो गए हैं। इस तरह से अब जिले में 123 एक्टिव केस रह गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 17 =