वैश्विक

सभी धर्म बराबर: कहने वाले पूर्व मंत्री ख्वाजा आसिफ के खिलाफ ईश निंदा की शिकायत

पाकिस्तान में धार्मिक आजादी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने भी इस मामले में इमरान खान सरकार को फटकार लगाई थी। हालांकि इससे कुछ अधिक बदलाव होता दिख नहीं रहा है। 

मौजूदा वक्त में इस्लामाबाद में बनने वाले हिंदू मंदिर को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इमरान की सरकार द्वारा मंदिर निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद इसपर वहां की प्रशासन ने रोक लगा दी।

फिलहाल इस मामले को लेकर अब इमरान की पार्टी के नेता ही कट्टरपंथी रूख अपनाए हुए हैं। पाक के पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता कमर रियाज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ख्वाजा आसिफ के खिलाफ ईश निंदा की शिकायत की है। 

दरअसल, आसिफ ने कुछ दिनों पहले संसद में अपने भाषण में कहा था कि कोई धर्म किसी दूसरे धर्म से बेहतर नहीं है। सभी धर्म बराबर हैं। इस्लामाबाद में मंदिर बनने का विरोध करने वाले वही लोग हैं, जो देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को भी काफिरे आजम कहते हैं। अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करना इस्लामिक परंपरा है। 

शिकायतकर्ता रियाज ने इस मामले में नोरवाल जिले के जफरवाल थाने में शिकायत करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री आसिफ ने अपने भाषण में सभी धर्मों को संविधान के तहत बराबर बताया है। यह ईशनिंदा का मामला है और शरिया कानून के खिलाफ है। इससे मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

हालांकि, जफरवाल थाने के एसएचओ फरयाद अली ने कहा कि घटना इस्लामाबाद में हुई है। यह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं की है।

शिकायत के बारे में इस्लामाबाद पुलिस को सूचना दी गई है। उधर, शिकायतकर्ता ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज नहीं करेगी, तो वे अदालत जाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + four =