Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माफियाओं के शूटर्स की तलाश जारी, कारतूस गैंग अगला निशाना-अभिषेक यादव

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि जौला में कन्ट्रीमेड फैक्ट्री का नेटवर्क ध्वस्त करने के बाद उनका अगला निशाना कारतूस गैंग पर होगा

क्योंकि इस फैक्ट्री से जितने भी अवैध असलाह बन रहे थे उनके लिए कारतूस सप्लाई का काम कोई अन्य गैंग कर रहा है जिसे लगभग चिन्हित कर लिया गया है और अगले कुछ दिनों में यह गैंग पुलिस की पकड में होगा। उन्होंने बताया कि इन सभी पर गैगस्टर की कार्यवाही कर सम्पत्ति जब्त की जायेगी।

जिससे इनकी तत्काल बेल न हो सके। इसके साथ ही जनपद में सक्रिय और अन्य राज्यों में भी सड्ढिय माफियाओं के तीन गैंग पर निगाहदास्ती का काम चल रहा है और इन गैंगों के जो शूटर्स है उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। कुंडली खंगालने के बाद शूटर्स को भी जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इंटरस्टेट तस्करों के रूप में कारतूस गैंग और असलाह गैंग बराबर काम कर रहा है और उत्तरी भारत के अनेक राज्यों तक इसका नेटवर्क फैला हुआ है।

 यह भी बताया कि इस गैंग के सदस्य इतने शातिर व चालाक है कि वे किश्तों में माल सप्लाई करते है और यदा कदा ही पकड में आ पाते है। पुलिस ने कई बार इनकी काउंसलिंग भी करने की कोशिश की लेकिन इनका अपराध करने के प्रति रूझान कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने संकेत दिये कि फरार तीन लोगों को भी जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जायेगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =