Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानों की जमीन के अधिग्रहण के संबंध में हुई बैठक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष चौधरी धीरज लटियान की अध्यक्षता में ढोलरा बस स्टैंड स्थित उनके विद्यालय के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया

जो कि पानीपत खटीमा मार्ग पर आने वाली किसानों की जमीन के अधिग्रहण के संबंध में हुई। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा किसानों को इस मार्ग पर किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण के लिए उचित मुआवजा नहीं दिया गया

इसी के संबंध में अब ३० जुलाई २०२० को सुबह ११ः०० बजे लालूखेड़ी बस स्टैंड पर एक विशाल पंचायत का आयोजन किया जाएगा।

सभी किसान भाइयों से अनुरोध है की पंचायत में उपस्थित हो बैठक को सफल बनाएं। बैठक में सुनील लटियान, प्रवीण सैनी, ओमपाल प्रधान ढोलरा, पवन चौधरी, कुलदीप, शंभू पुंडीर, पप्पू प्रधान, विपुल निर्वाल, भगत सिंह, विकास सैनी, मोमिन बादल, राशिद सिद्दीकी, यामीन मंसूरी, कृष्णपाल ढोलरी, अजय कुमार, महंत आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =